हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब अब सबकुछ बहुत तेजी से बदल रहा है। आए दिन नई-नई तरह की चीजें सामने आती हैं, जो हमारे रोजमर्रा के कामों को तेजी से पूरा कर देती हैं। कई तरह से ये हमारे लिए उपयोगी भी होती हैं, लेकिन हमें इनका इस्तेमाल करते समय कई बातों का ध्यान भी देना चाहिए। जैसे- लिफ्ट। दरअसल, ऊंची-उंची इमारतों में लोग एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दफ्तरों में भी हम लिफ्ट का काफी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान देना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि ये चीज जितनी लाभ की है, उतना ही हमारी छोटी सी गलती हम पर भारी भी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
{"_id":"61dec020a36f08067d65d517","slug":"what-are-the-four-things-to-keep-in-mind-while-using-the-lift-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: लिफ्ट का करते हैं इस्तेमाल, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: लिफ्ट का करते हैं इस्तेमाल, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत
Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
ओवरलोडिंग से बचें
- कई लोग जल्दी फ्लोर पर जाने के चक्कर में लिफ्ट में भीड़ में घुस जाते हैं, और वो ये भूल जाते हैं कि लिफ्ट ओवरलोड हो रही है। ऐसा करना खतरे से भरा हो सकता है। इसलिए लिफ्ट में हमेशा ही ओवरलोडिंग से बचें और कम संख्या में ही एक बार में लिफ्ट से जाएं।
lift
- फोटो : istock
उछल-कूद न करें
- कई लोग अपने दोस्तों के साथ लिफ्ट में उछल-कूद करते हैं या कई बार बच्चे भी लिफ्ट में कूदते हैं। ऐसा करने से लिफ्ट में कुछ दिक्कत आ सकती है या किसी कारण से लिफ्ट रूक भी सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
हाथ से लिफ्ट न रोकें
- अमूमन आप देखते होंगे कि लोग लिफ्ट को रोकने के लिए या किसी को चढ़ाने के लिए लिफ्ट के दरवाजे में हाथ डालकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं। वही, कुछ लोग ये काम पैर से भी करते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है, ऐसा करने से कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
बच्चों को अकेले न भेजें
- जब भी बच्चों को लिफ्ट से जाना हो, तो उनके साथ किसी बड़े को जरूर जाना चाहिए। गलती से भी कभी बच्चों को लिफ्ट के अंदर अकेले न भेजें, क्योंकि वो अंदर फंस सकते हैं, जिससे खासी दिक्कतें आ सकती हैं।