फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: लिफ्ट का करते हैं इस्तेमाल, तो इन चार बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकती है दिक्कत

Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jan 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
What are the four things to keep in mind while using the lift utility news in hindi
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब अब सबकुछ बहुत तेजी से बदल रहा है। आए दिन नई-नई तरह की चीजें सामने आती हैं, जो हमारे रोजमर्रा के कामों को तेजी से पूरा कर देती हैं। कई तरह से ये हमारे लिए उपयोगी भी होती हैं, लेकिन हमें इनका इस्तेमाल करते समय कई बातों का ध्यान भी देना चाहिए। जैसे- लिफ्ट। दरअसल, ऊंची-उंची इमारतों में लोग एक मंजिल से दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दफ्तरों में भी हम लिफ्ट का काफी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान देना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि ये चीज जितनी लाभ की है, उतना ही हमारी छोटी सी गलती हम पर भारी भी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...

What are the four things to keep in mind while using the lift utility news in hindi
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

ओवरलोडिंग से बचें

  • कई लोग जल्दी फ्लोर पर जाने के चक्कर में लिफ्ट में भीड़ में घुस जाते हैं, और वो ये भूल जाते हैं कि लिफ्ट ओवरलोड हो रही है। ऐसा करना खतरे से भरा हो सकता है। इसलिए लिफ्ट में हमेशा ही ओवरलोडिंग से बचें और कम संख्या में ही एक बार में लिफ्ट से जाएं।
What are the four things to keep in mind while using the lift utility news in hindi
lift - फोटो : istock

उछल-कूद न करें

  • कई लोग अपने दोस्तों के साथ लिफ्ट में उछल-कूद करते हैं या कई बार बच्चे भी लिफ्ट में कूदते हैं। ऐसा करने से लिफ्ट में कुछ दिक्कत आ सकती है या किसी कारण से लिफ्ट रूक भी सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the four things to keep in mind while using the lift utility news in hindi
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

हाथ से लिफ्ट न रोकें

  • अमूमन आप देखते होंगे कि लोग लिफ्ट को रोकने के लिए या किसी को चढ़ाने के लिए लिफ्ट के दरवाजे में हाथ डालकर उसे रोकने की कोशिश करते हैं। वही, कुछ लोग ये काम पैर से भी करते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है, ऐसा करने से कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
What are the four things to keep in mind while using the lift utility news in hindi
लिफ्ट में किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

बच्चों को अकेले न भेजें

  • जब भी बच्चों को लिफ्ट से जाना हो, तो उनके साथ किसी बड़े को जरूर जाना चाहिए। गलती से भी कभी बच्चों को लिफ्ट के अंदर अकेले न भेजें, क्योंकि वो अंदर फंस सकते हैं, जिससे खासी दिक्कतें आ सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed