ओमिक्रॉन वेरिएंट आने के बाद से भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार इसको लेकर काफी चिंतित हो गई है। इसी को देखते हुए और महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए देश भर में बूस्टर डोज को लगाने का काम शुरू हो चुका है। देश में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग बूस्टर डोज को अब लगवा सकते हैं। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं बूस्टर डोज रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
Booster Dose Registration Process: बड़ा आसान है बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन करना, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 12 Jan 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन