फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लेना चाहते हैं लाभ, जान लें क्या हैं पात्रता की शर्तें?

Thu, 19 Jun 2025 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 05:05 PM IST
सार

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है।

विज्ञापन
What Are The Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana Know All The Details Here
Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकारों और कारीगरों के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी। इस योजना के तहत सरकार गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को देश के विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए केंद्र सरकार ने कुल 13 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा उन्हें लोन भी दिया जाता है। हालांकि, इस लोन को कुल 2 चरणों में लाभार्थी को दिया जाता है। 

What Are The Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana Know All The Details Here
Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

इसमें पहले चरण में व्यवसाय को शुरू करने के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं व्यवसाय के विस्तार के लिए दूसरे चरण में कुल 2 लाख रुपये का लोन जारी किया जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत कुल 3 लाख रुपये का लोन लाभार्थी को मिलता है। इस लोन पर उन्हें केवल 5 प्रतिशत ब्याज दरों का भुगतान करना होता है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

What Are The Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana Know All The Details Here
Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। इस योजना का लाभ केवल सुनार, दर्जी, मूर्तिकार, अस्त्रकार, पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले, कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले।

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
What Are The Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana Know All The Details Here
Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

राजमिस्त्री, धोबी, नाव निर्माता, ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, नाई, मालाकार या फिर लोहार आदि लोगों को दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल होनी जरूरी है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
What Are The Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana Know All The Details Here
Eligibility Criteria Of PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed