फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को मिलेगी 3 हजार रुपये महीने की पेंशन, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

Thu, 19 Jun 2025 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

PM Kisan Maandhan Yojana: देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें 60 की उम्र के बाद कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है।

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits And Document Requirement Of This Scheme Here
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Maandhan Yojana: देश में किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें 60 की उम्र के बाद कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में कई किसान इस योजना में आवेदन करने के बाद निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से - 

PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits And Document Requirement Of This Scheme Here
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान मानधन योजना में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है वहीं 40 की उम्र में आवेदन करने पर हर महीने 200 रुपये का निवेश स्कीम में करना होगा। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits And Document Requirement Of This Scheme Here
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। हर महीने निवेश का सिलसिला आपको 60 की उम्र होने तक जारी रखना होता है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits And Document Requirement Of This Scheme Here
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत 60 की उम्र के बाद किसान की अगर मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में उसकी पत्नी को 50 प्रतिशत पेंशन की राशि यानी हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits And Document Requirement Of This Scheme Here
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी (IFSC, Account no.), जमीन का रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर आदि चीजों की जरूरत होगी। 
Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed