फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

Sun, 08 Jun 2025 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

PM Suraksha Bima Yojana: इस योजना के अंतर्गत सरकार बेहद ही कम प्रीमियम में गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को दुर्घटना बीमा कवर प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी।

विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium Amount Insurance Cover Scheme Benefits
rupees new - फोटो : Adobe Stock

PM Suraksha Bima Yojana: भारत सरकार देश में कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में महिलाओं, गरीब और विभिन्न वर्गों के लोगों का सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार बेहद ही कम प्रीमियम में गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को दुर्घटना बीमा कवर प्रदान कर रही है।



प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
PM Suraksha Bima Yojana Premium Amount Insurance Cover Scheme Benefits
rupees new - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में नॉमिनी को पैसे दिए जाते हैं। इसके अलावा विकलांग होने की स्थिति में भी पैसे मिलते हैं।

PM Suraksha Bima Yojana Premium Amount Insurance Cover Scheme Benefits
rupees new - फोटो : Adobe Stock

इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको 20 रुपये का प्रीमियम जमा करना होता है। बीमाअवधि में अगर बीमाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में नॉमिनी को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium Amount Insurance Cover Scheme Benefits
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

इस योजना के अंतर्गत आंशिक रूप से विकलांग होने पर बीमाधारक को 1 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अगर बीमाधारकर पूर्ण रूप से विकलांग हो जाता है, तो उसे 2 लाख रुपये दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
PM Suraksha Bima Yojana Premium Amount Insurance Cover Scheme Benefits
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 18 से लेकर 70 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर की अवधि 1 जून से लेकर 31 मई तक होती है। बीमा अवधि के खत्म होने के बाद आपको इसे दोबारा रिन्यू कराना होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed