फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में किसी और के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? निकलने से पहले ये काम करना न भूलें

Fri, 25 Sep 2026 03:26 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

Office Computer: ऑफिस में किसी दूसरे के कंप्यूटर पर अपना ईमेल, सोशल मीडिया या कोई दूसरा अकाउंट खोलना आम बात है। लेकिन काम खत्म होने के बाद सिर्फ विंडो बंद कर देना काफी नहीं है। अगर अकाउंट खुला रह गया तो कोई दूसरा व्यक्ति आपकी निजी जानकारी देख सकता है या आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए कंप्यूटर छोड़ने से पहले कुछ जरूरी काम जरूर कर लें।
 

विज्ञापन
Used Your Account on Someone Else Office Computer Do These Things Before Leaving
ऑफिस में दूसरे के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? - फोटो : AI

ऑफिस में कई बार अपना कंप्यूटर उपलब्ध न होने पर दूसरे कर्मचारी के कंप्यूटर से काम करना पड़ता है। ऐसे में हम ईमेल, सोशल मीडिया, क्लाउड स्टोरेज या किसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट खोल लेते हैं। काम पूरा होने के बाद अक्सर लोग सीधे कंप्यूटर छोड़कर चले जाते हैं। यही छोटी सी गलती बाद में परेशानी खड़ी कर सकती है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Used Your Account on Someone Else Office Computer Do These Things Before Leaving
ऑफिस में दूसरे के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले अकाउंट से लॉगआउट करें
दूसरे कंप्यूटर पर अपना अकाउंट खोलने के बाद काम खत्म होते ही सबसे पहले लॉगआउट करें। सिर्फ ब्राउजर की विंडो बंद करना पर्याप्त नहीं माना जा सकता। खासकर अगर आपने ईमेल या किसी ऐसे अकाउंट में लॉगिन किया है, जिसमें आपकी निजी जानकारी मौजूद है।

Used Your Account on Someone Else Office Computer Do These Things Before Leaving
ऑफिस में दूसरे के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? - फोटो : अमर उजाला

पासवर्ड सेव हुआ है या नहीं, जरूर देखें
लॉगिन करते समय अगर कंप्यूटर ने पासवर्ड सेव करने का विकल्प दिखाया हो तो ध्यान रखें कि आपने उसे सेव तो नहीं कर दिया। अगर पासवर्ड सेव हो गया है तो उसे हटाना जरूरी है। इससे अगला व्यक्ति बिना पासवर्ड डाले आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Used Your Account on Someone Else Office Computer Do These Things Before Leaving
ऑफिस में दूसरे के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? - फोटो : अमर उजाला

ब्राउजर में अपना अकाउंट खुला न छोड़ें
कई वेबसाइटें लॉगिन की जानकारी ब्राउजर में कुछ समय तक रख सकती हैं। इसलिए काम खत्म करने के बाद अपने अकाउंट से लॉगआउट करने के साथ ब्राउजर में खुली अपनी जानकारी भी देख लें। जरूरत हो तो उस ब्राउजर की हिस्ट्री और सेव की गई लॉगिन जानकारी को भी हटा दें।

‘मुझे याद रखें’ वाला विकल्प चेक करें
लॉगिन करते समय अगर ‘मुझे याद रखें’ या इसी तरह का विकल्प चुना गया है तो उसे हटाना न भूलें। यह विकल्प दूसरे कंप्यूटर पर आपके अकाउंट को आगे भी लॉगिन रख सकता है। सार्वजनिक या साझा कंप्यूटर पर इस तरह का विकल्प चुनने से बचना बेहतर है।

विज्ञापन
Used Your Account on Someone Else Office Computer Do These Things Before Leaving
ऑफिस में दूसरे के कंप्यूटर पर खोला अकाउंट? - फोटो : AI

आखिर में एक बार दोबारा चेक करें
कंप्यूटर से उठने से पहले वेबसाइट खोलकर देख लें कि आपका अकाउंट लॉगआउट हो चुका है या नहीं। अगर आपने ईमेल खोला था तो यह भी देख लें कि आपका इनबॉक्स खुला तो नहीं रह गया। दो मिनट की यह सावधानी आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकती है।

गाड़ी की आरसी खो जाए तो नई कैसे बनवाएं? जानें ऑनलाइन आवेदन का आसान तरीका

पुराना फोन बेचने की जल्दी न करें, महिलाएं पहले जांच लें ये 5 चीजें, वरना फंस सकता है निजी डेटा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed