फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जान लें ये बातें, वरना लग सकती है लाखों की चपत

Tue, 07 Mar 2023 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
UPI Safety And Security Tips: Things to consider when Transacting Through UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

UPI Safety And Security Tips: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में क्रांति लाने में यूपीआई ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। एक तरफ जहां देश की एक बड़ी आबादी, जो एटीएम से कैश निकालने के बाद संतुष्टि के लिए कई बार कैंसिल बटन पर प्रेस करती है। उनको डिजिटल इकोसिस्टम में लाना एक बहुत बड़ी चुनौति थी। यूपीआई ने इस काम को बखूबी निभाया है। आज के समय भारत में रिकॉर्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं।



यूपीआई ने एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश की निर्मिती की है, जहां बड़ी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ छोटे-छोटे दुकानदार भी इस सर्विस का उपयोग कर रहे हैं। अगर आप भी यूपीआई से डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। यूपीआई से डिजिटल ट्रांजैक्शन करते समय आपको कुछ बातों को जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आप एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं - 

UPI Safety And Security Tips: Things to consider when Transacting Through UPI
mobile new - फोटो : istock

एप को रेगुलर इंटरवल पर करें अपडेट

आप जिस एप से यूपीआई की ट्रांजैक्शन करते हैं। उसको टाइम टू टाइम अपडेट करते रहना चाहिए। अपडेट आने के बाद एप से जुड़े सिक्योरिटी लूप होल्स दूर हो जाते हैं, जो कि यूजर्स के डिजिटल ट्रांजैक्शन को सिक्योर्ड करते हैं। 

Holi 2023: होली के दिन ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन और जरूरी गैजेट्स को सेफ, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

UPI Safety And Security Tips: Things to consider when Transacting Through UPI
mobile new - फोटो : istock

यूपीआई पिन को किसी के साथ न करें साझा

आपको अपने यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको लाखों रुपये की चपत लग सकती है। अगर आप अपने यूपीआई पिन को किसी व्यक्ति के साथ साझा करते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि वह उसका दुरुपयोग कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Safety And Security Tips: Things to consider when Transacting Through UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

अनजान लिंक्स पर न करें क्लिक

इन दिनों यूजर्स के मोबाइल पर अनजान लिंक्स भेजकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। अगर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे यूपीआई पेमेंट करने को बोला जा रहा है। 

विज्ञापन
UPI Safety And Security Tips: Things to consider when Transacting Through UPI
UPI Fraud - फोटो : Istock

ऐसे में आपको तुरंत उस लिंक के टैब को क्लोज कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको नॉनवेरिफाइड यूपीआई एप्स का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए नहीं करना चाहिए।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार का बहनों को तोहफा, शुरू हुई लाडली बहना योजना, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed