UPI Safety And Security Tips: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में क्रांति लाने में यूपीआई ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। एक तरफ जहां देश की एक बड़ी आबादी, जो एटीएम से कैश निकालने के बाद संतुष्टि के लिए कई बार कैंसिल बटन पर प्रेस करती है। उनको डिजिटल इकोसिस्टम में लाना एक बहुत बड़ी चुनौति थी। यूपीआई ने इस काम को बखूबी निभाया है। आज के समय भारत में रिकॉर्ड डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं।
UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जान लें ये बातें, वरना लग सकती है लाखों की चपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप को रेगुलर इंटरवल पर करें अपडेट
आप जिस एप से यूपीआई की ट्रांजैक्शन करते हैं। उसको टाइम टू टाइम अपडेट करते रहना चाहिए। अपडेट आने के बाद एप से जुड़े सिक्योरिटी लूप होल्स दूर हो जाते हैं, जो कि यूजर्स के डिजिटल ट्रांजैक्शन को सिक्योर्ड करते हैं।
Holi 2023: होली के दिन ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन और जरूरी गैजेट्स को सेफ, वरना आ सकती हैं दिक्कतें
यूपीआई पिन को किसी के साथ न करें साझा
आपको अपने यूपीआई पिन को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको लाखों रुपये की चपत लग सकती है। अगर आप अपने यूपीआई पिन को किसी व्यक्ति के साथ साझा करते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि वह उसका दुरुपयोग कर सकता है।
अनजान लिंक्स पर न करें क्लिक
इन दिनों यूजर्स के मोबाइल पर अनजान लिंक्स भेजकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। अगर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे यूपीआई पेमेंट करने को बोला जा रहा है।
ऐसे में आपको तुरंत उस लिंक के टैब को क्लोज कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको नॉनवेरिफाइड यूपीआई एप्स का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए नहीं करना चाहिए।
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार का बहनों को तोहफा, शुरू हुई लाडली बहना योजना, ऐसे करें स्कीम में आवेदन