Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए नियमित आमदनी होना जरूरी है। नौकरी या कारोबार से कमाई बंद होने के बाद कई लोगों को पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको हर महीने पेंशन मिल तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं।
{"_id":"6b011fb80248ec5658051c08","slug":"atal-pension-yojana-who-can-apply-and-who-is-not-eligible-2026-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता और कौन है पात्र? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता और कौन है पात्र? यहां करें चेक
Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:06 AM IST
सार
- Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलने का प्रावधान है
- इस योजना में पहले आपको निवेश करना होता है और फिर आपको पेंशन मिलती है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन नहीं पात्र?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अटल पेंशन योजना के लिए कौन नहीं पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग कर सकते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन?
- अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए सबसे पहली शर्त भारतीय नागरिक होना है
- इसके अलावा आवेदक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए यानी अगर कोई व्यक्ति 18 साल का हो चुका है और उसकी उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं है, तो वह योजना के लिए आवेदन कर सकता है
- इसके लिए उसके पास बैंक खाता होना जरूरी है
- बैंक खाते को आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि जरूरी पहचान और केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जा सके
अटल पेंशन योजना के लिए कौन नहीं पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
- अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए कुछ कैटेगरी के लोगों को पात्र नहीं माना गया है
- इसमें सबसे अहम शर्त इनकम टैक्स से जुड़ी है
- 1 अक्तूबर 2022 से ऐसे भारतीय नागरिक, जो आयकरदाता हैं या पहले आयकर का भुगतान कर चुके हैं, योजना में नया खाता खोलने के पात्र नहीं हैं
- इसके अलावा कॉर्पोरेट संस्थाएं भी इस योजना से नहीं जुड़ सकती हैं क्योंकि यह योजना व्यक्तिगत नागरिकों के लिए बनाई गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन नहीं पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन?
स्टेप 1
- इस योजना में आवेदन करने के लिए अपने बैंक की शाखा या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा
- वहां संबंधित अधिकारी से अटल पेंशन योजना का फॉर्म लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
- इसके बाद बैंक की ओर से आपकी केवाईसी की जाती है
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना के लिए कौन नहीं पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आपको उपलब्ध पेंशन विकल्पों और हर महीने जमा होने वाले योगदान की जानकारी दी जाती है
- आपके बैंक खाते को योजना से जोड़ा जाता है
- इसके बाद चुने गए पेंशन विकल्प के अनुसार हर महीने आपके खाते से तय योगदान अपने आप कटता रहता है
