फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपसे भी हो गई हैं ये गलतियां तो तुरंत कर लें सुधार, मिल सकती है अटकी हुई किस्त

Tue, 07 Mar 2023 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Money News in Hindi
क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जाती है। शहर हों या फिर गांव, दोनों ही जगह पर रहने वाले गरीब वर्ग और जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाया जाता है। ठीक इसी तरह देश के अन्नदाता यानी किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजन चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये जो कि हर चार चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसी कड़ी में बीती 27 फरवरी को किसानों के बैंक खाते में 13वीं किस्त भेजी गई। पर कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में 13वीं किस्त नहीं पहुंची है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपको आपकी अटकी हुई किस्त मिल जाए, तो इसके लिए आपको कुछ गलतियों में सुधार करना होगा जिनके बारे में आप आगे जान सकते हो। तो चलिए इस बारे में जानते हैं...

PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Money News in Hindi
क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : Istock
  • दरअसल, 13वीं किस्त पात्र किसानों के बैंक खाते में पहुंच गई है। पर अगर आप इस लाभ से वंचित रह गए हैं, तो यहां ये जान लें कि किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में यहां ये समझना जरूरी है कि अगर आप पात्र हैं तो आपको किस्त का नुकसान नहीं होगा।
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Money News in Hindi
क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock

किस्त अटकने के कारण:-

  1. पंजीकरण के समय पता गलत होना
  2. बैंक खाता संख्या गलत देना
  3. ई-केवाईसी का न होना
  4. भू-सत्यापन न करवाना
  5. आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक न करवाना आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Money News in Hindi
क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई किस्त?

  • योजना के पोर्टल पर अगर आपका नाम राज्य सरकार द्वारा अपलोड किया गया है, तो आप चिता न करें। ऐसी स्थिति में आपको किस्त का नुकसान नहीं हो सकता है। अगर किसी कारण से किस्त अटकी है, तो आपको किस्त मिल सकती है। फिर चाहे थोड़ी देर हो जाए। इसके लिए आपको गलतियों में सुधार करना होगा। यहां ये भी जान लें कि अगर राज्य सरकार द्वारा आपका नाम रिजेक्ट किया जाता है, तो फिर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan 13th Installment Not Received Know How to Get PM Kisan Money News in Hindi
क्या अब भी मिल सकती है अटकी हुई 13वीं किस्त? - फोटो : istock

गलतियां ऐसे ठीक कर सकते हैं

  • पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं और फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें
  • फिर यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें
  • फिर गेट डाटा पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपकी जानकारी आपके सामने आ जाएगी
  • यहां आप चेक करें कि कौन सी चीजें गलत हैं और जो चीजें गलत हैं, उन्हें फिर से ठीक कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed