फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Digital Health ID: अब एक कार्ड में दर्ज होगी आपकी सारी मेडिकल हिस्ट्री, आज ही करें इसके लिए अप्लाई, मिलेंगे कई फायदे

Sun, 06 Feb 2022 01:02 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Feb 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Unique Digital Health ID how to apply for digital health id card know step by step process in hindi
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के हैं कई फायदे - फोटो : iStock

भारत सरकार डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत हर देश के हर व्यक्ति का यूनिक हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है, जो कि बिल्कुल आधार कार्ड की तरह होगा। ये कार्ड बनवाने पर आपको इसमें आधार कार्ड की तरह एक नंबर मिलेगा, जिसमें आपके स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड दर्ज होंगे। इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपकी बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज होंगी। यानी इस कार्ड के जरिए डॉक्टर किसी भी व्यक्ति के मेडिकल हिस्ट्री का पूरा पता लगा सकेंगे। सिर्फ यही नहीं इसकी मदद से देशभर के चुनिंदा अस्पताल में सस्ती और मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि इस यूनिक कार्ड से पता चल जाएगा कि आपका का इलाज कहां-कहां हुआ है। साथ ही आपकी सेहत से जुड़ी सारी जानकारी इस यूनिक हेल्थ कार्ड में दर्ज होगी। तो चलिए जानते हैं यूनिक हेल्थ कार्ड की खास बातें और बनवाने का तरीका... 

Unique Digital Health ID how to apply for digital health id card know step by step process in hindi
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के हैं कई फायदे - फोटो : iStock
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनाने का तरीका
  • यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन-NDHM की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां क्रिएट योर हेल्थ आईडी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
Unique Digital Health ID how to apply for digital health id card know step by step process in hindi
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के हैं कई फायदे - फोटो : iStock
  • अगर आधार कार्ड से आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो Generate via Aadhar पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही आधार कार्ड का नंबर डालने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही आपसे सहमति मांगी जाएगी। यहां सहमत (I Agree) पर क्लिक करके सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा। इसके बाद आपको ओटीपी कोड वेरिफाई करना होगा। साथ ही मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करना होगा। मोबाइल पर आपको ओटीपी आएगा उसे एंटर करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Digital Health ID how to apply for digital health id card know step by step process in hindi
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के हैं कई फायदे - फोटो : iStock
  • इसके बाद मोबाइल पर एक और ओटीपी आएगा। इस ओटीपी कोड को डालकर एक बार फिर वेरिफाई करें। इसके बाद आपके नंबर 14 अंकों की हेल्थ आईडी नंबर के साथ एक और मैसेज आएगा। आप मैसेज में दिए लिंक के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं। इसके बाद आपसे नाम, जन्म का वर्ष जैसी सामान्य जानकारियां मांगी जाएगी। सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा। 
विज्ञापन
Unique Digital Health ID how to apply for digital health id card know step by step process in hindi
यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड के हैं कई फायदे - फोटो : iStock
यूनिक हेल्थ कार्ड की खास बातें
  • इसमें व्यक्ति की आईडी बनेगी उससे मोबाइल नंबर और आधार नंबर लिया जाएगा। 
  • इन दो रिकॉर्ड की मदद से यूनिक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। 
  • इस आईडी की मदद से किसी व्यक्ति का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। 
  • कार्ड को देखते ही कोई भी डॉक्टर समझ जाएगा कि इससे पहले क्या इलाज चला, किन डॉक्टरों से परामर्श लिया और कौन-कौन सी दवाएं पहले चलाई गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed