भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क में की जाती है। देश में बड़े पैमाने पर रेलवे का उपयोग आवागमन के लिए होता है। इसी वजह से इसको देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे समय समय पर कई बदलावों को अंजाम देती रहती है। इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत और एक अच्छा अनुभव देना है। इसी कड़ी में नागपुर डिवीजन के सेंट्रल रेलवे ने एक खास तरह के रेस्टोरेंट की शुरुआत की है, जिसका नाम है 'रेस्टोरेंट ऑन व्हील'। ये एक अनोखा रेस्टोरेंट है, जो कि ट्रेन कोच के अंदर बनाया गया है। इस खास रेस्टोरेंट की शुरुआत कैटरिंग पॉलिसी के अनोखे आइडिया पर की गई है। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक ये नागपुर डिवीजन का पहला रेस्टोरेंट ऑन व्हील है। इससे पहले जोनल रेलवे ने इस खास रेस्टोरेंट की शुरुआत अक्तूबर 2021 में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई में की थी।
Indian Railways: रेलवे ने शुरू किया नागपुर स्टेशन पर अनोखा रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स, जानिए इसकी खास बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन