फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Festival Alert: फेस्टिव सीजन में ट्रेन से कर रहे हैं सफर तो इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
Things to Keep in Mind Before Travelling In Indian Railways During Festival Season Diwali and Chhath Puja
त्योहार के सीजन में ट्रेन से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है - फोटो : istock

Festival Alert: हर साल कई तरह के त्योहार आते हैं, जिन्हें अलग-अलग धर्म के लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। ठीक ऐसे ही इस साल भी त्योहारी सीजन जारी है। नवराात्रि आने के बाद से ही लोग त्योहार के रंग में रंग गए हैं। वहीं, अब दशहरा और फिर दिवाली का त्योहार आने वाला है और ये सिलसिला छठ पूजा तक जारी रहता है। त्योहार के लिए लोग अपने घर जरूर जाते हैं। दरअसल, एक बड़ी संख्या में लोग घर से दूर रहते हैं। बस कोई पढ़ाई के लिए, तो कोई नौकरी के लिए घर से बाहर रहता है। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपका नुकसान हो सकता है। तो चलिए उन बातों को जानते हैं कि जिनका ध्यान ट्रेन में यात्रा के दौरान देना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Things to Keep in Mind Before Travelling In Indian Railways During Festival Season Diwali and Chhath Puja
त्योहार के सीजन में ट्रेन से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है - फोटो : istock

त्योहार में ट्रेन से यात्रा करते समय इन बातों का ध्यान रखें:- 

जेब कट सकती है

  • वैसे तो ट्रेन में जेब कटने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन त्योहार के मौके पर ये थोड़ा बढ़ जाता है। इसलिए आप प्लेटफॉर्म और ट्रेन में चढ़ते उतरते समय खासतौर पर अपनी जेब का ध्यान रखें। साथ ही अपने पैसों को किसी सुरक्षित जगह पर रखें।
Things to Keep in Mind Before Travelling In Indian Railways During Festival Season Diwali and Chhath Puja
त्योहार के सीजन में ट्रेन से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है - फोटो : istock

सामान चोरी होने का डर

  • ट्रेन में यात्रा के दौरान ध्यान रखें कि आपका सामान आपके पास ही हो। त्योहार के सीजन में यात्रियों के सामान पर चोरों की बुरी नजर होती है और वो पलक झपकते ही आपका सामान चोरी कर सकते हैं। इसलिए अपने सामान को अपने पास ही रखें और हो सके तो अपने जरूरी सामान को अपने पास एक छोटे बैग में रखें। फिर जब भी आप शौचालय या कहीं अन्य जगह पर जाएं, तो उसे साथ ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Keep in Mind Before Travelling In Indian Railways During Festival Season Diwali and Chhath Puja
त्योहार के सीजन में ट्रेन से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है - फोटो : istock

अजनबियों से सावधान

  • ट्रेन में आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी अजनबी से ज्यादा बात न करें। हो सकता है कि वो यात्री के भेष में कोई चोर हो, जो आपके सामान को चुरा लें या कुछ और। साथ ही ध्यान दें कि किसी के हाथ से कुछ भी न खाएं।
विज्ञापन
Things to Keep in Mind Before Travelling In Indian Railways During Festival Season Diwali and Chhath Puja
त्योहार के सीजन में ट्रेन से यात्रा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है - फोटो : istock

कंफर्म टिकट का ध्यान रखें

  • ट्रेन टिकट बुक कराते समय सभी को कंफर्म टिकट मिल जाए ये जरूरी नहीं, और वो भी त्योहार के सीजन में ये ज्यादा होता है। इसलिए अगर आपका ट्रेन टिकट वेटिंग है, तो आपको दूसरा विकल्प भी तैयार रखना चाहिए जिससे अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है, तो फिर आप अपने घर त्योहार मनाने समय पर पहुंच पाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed