Ayushman Card: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे और उसे कोई बीमारी न हो। लेकिन इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हम कभी न कभी तो बीमार पड़ ही जाते हैं। बस कभी किसी छोटी बीमारी से, तो कभी किसी बड़ी बीमारी से घिर जाते हैं। ऐसे में कई बार तो लोगो को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है, और फिर अस्पताल की फीस से लेकर महंगी दवाओं का बोझ लोगों की जेब पर पड़ता है। लेकिन ऐसे में सवाल ये है कि गरीब वर्ग इतना खर्च उठाए कैसे? इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, और फिर कार्डधारक मुफ्त में अपना सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपना ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और साथ ही कार्ड बनवाने के प्रोसेस के बारे में जानना होगा। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Ayushman Yojana: जानें आवेदन का तरीका और क्या है पात्रता, मिलता है पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ
ऐसे जान सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- आप अपनी पात्रता चेक करने के लिए इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं। फिर यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' के विकल्प पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
स्टेप 2
- फिर आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे। इसमें पहले में अपना राज्य चुन लें और दूसरे में अपने मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर से सर्च करें। ऐसा करने के बाद आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
फिर ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो अब आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी दस्तावेज लेकर जाना है। फिर इन्हें आपको संबंधित अधिकारी को दिखाना है।
स्टेप 2
- इसके बाद केंद्र पर मौजूद अधिकारी आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा, और जब ये जांच में सही पाए जाएंगे और आप पात्र होंगे। तो फिर आपके कार्ड के लिए आवेदन कर देगा। इसके 10-15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी कर दिया जाता है।