फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये चार दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत

Mon, 09 Jan 2023 12:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
these four documents required to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

Ayushman Card: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन करती है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है। हर साल कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है। साथ ही कई नई योजनाओं को लॉन्च भी किया जाता है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने आयु्ष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना कर दिया गया। इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में आगे जानेंगे, लेकिन पहले ये जान लें कि अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है क्योंकि इनके न होने पर आपका आवेदन अटक सकता है। तो चलिए इन दस्तावेजों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में जान सकते हैं...

these four documents required to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock

पहले लाभ

  • बात अगर इस योजना में मिलने वाले लाभ की करें, तो अगर आप पात्र हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है, जिसका पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।
these four documents required to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock

चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-

पहला दस्तावेज

  • आप अगर आयुष्मान भारत योजना के तहत जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है और ऐसे में आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। आधार के पास न होने पर आपका आवेदन अटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these four documents required to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

दूसरा दस्तावेज

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन के समय आपको निवास प्रमाण पत्र भी संबंधित अधिकारी को दिखाना होता है। पर अगर आपके पास ये नहीं है, तो फिर आपका आवेदन अटक सकता है।
विज्ञापन
these four documents required to apply for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

तीसरा और चौथा दस्तावेज

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जो तीसरा दस्तावेज चाहिए वो है आपका राशन कार्ड। आवेदनकर्ता के पास ये होना चाहिए। जबकि आपके पास एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज नहीं होता है, तो आपका आवेदन अटक सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed