Car Loan Precautions India: रोशनी और उत्सव के पावन पर्व दिवाली 2026 के इस खास मौके पर अपने घर नई कार लाना हर परिवार का एक बड़ा सपना होता है। इस खुशी के अवसर पर ज्यादातर लोग अपनी पसंद की गाड़ी खरीदने के लिए बैंक या फाइनेंस कंपनियों से कार लोन का सहारा लेते हैं।
अक्सर जल्दबाजी और ऑफर्स के चक्कर में लोग बिना सोचे-समझे किसी भी बैंक से लोन कागजों पर साइन कर देते हैं, जिससे उन्हें बाद में भारी आर्थिक नुकसान और पछतावे का सामना करना पड़ता है। कार फाइनेंस कराते समय अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो लोन का सफर बेहद आसान और सस्ता हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
ब्याज दर की तुलना जरूर करें
- कार फाइनेंस कराते समय अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना सबसे पहला और जरूरी कदम होता है।
- हर बैंक या वित्तीय संस्थान के लोन की ब्याज दरों और नियमों में अंतर होता है, इसलिए आवेदन करने से पहले सभी उपलब्ध ऑफर्स को अच्छी तरह जांच लें ताकि आपको सबसे सस्ता और किफायती विकल्प मिल सके।
3 of 5
हिडन चार्ज से कैसे बचें?
- फोटो : Freepik
हिडन चार्ज से कैसे बचें?
- कार लोन लेते समय अक्सर कई तरह के हिडेन खर्चे होते हैं, जिनसे बचना बहुत जरूरी है।
- लोन फाइनल करने से पहले बैंक से प्रोसेसिंग फीस, डॉक्युमेंटेशन चार्ज, इंश्योरेंस और प्री-पेमेंट पेनाल्टी यानी लोन समय से पहले चुकाने पर लगने वाले शुल्कों के बारे में पूरी और स्पष्ट जानकारी जरूर प्राप्त कर लें ताकि बाद में परेशानी न हो।
4 of 5
डाउन पेमेंट कितनी होनी चाहिए?
- फोटो : AdobeStock
डाउन पेमेंट कितनी होनी चाहिए?
- गाड़ी खरीदते समय हमेशा जितनी संभव हो सके बड़ी डाउन पेमेंट करने की कोशिश करें।
- अपनी तरफ से ज्यादा पैसे चुकाने से बैंक से लिया जाने वाला कुल कर्ज और हर महीने जाने वाली ईएमआई का बोझ काफी हद तक कम हो जाता है, जिससे आपके घर का मासिक बजट पूरी तरह संतुलित रहता है और कोई आर्थिक तनाव नहीं होता।
5 of 5
लोन चुकाने की अवधि क्या हो?
- फोटो : Freepik
लोन चुकाने की अवधि क्या हो?
- कार लोन चुकाने की अवधि यानी टेन्योर हमेशा समझदारी से और कम से कम चुनना चाहिए।
- कम समय की ईएमआई चुनने से आपको बैंक को कुल ब्याज कम देना पड़ता है और आप बहुत जल्द ही कर्ज के बोझ से पूरी तरह मुक्त हो जाते हैं। लंबी अवधि में ब्याज का कुल भुगतान काफी ज्यादा बढ़ जाता है।