Diwali Scam Alert: दिवाली खुशियों, रोशनी और खरीदारी का त्योहार है। इस मौके पर लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, मिठाइयां और कई तरह के सामान खरीदते हैं। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग और आकर्षक डिस्काउंट का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। पर हम ये नहीं भूल सकते कि त्योहार की इसी खुशी के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। वे लोगों को सस्ते सामान, कैशबैक और दिवाली गिफ्ट का लालच देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं।
इस दिवाली जरा बचकर: एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता, दिवाली ऑफर्स के चक्कर में न करें ये गलतियां
- Diwali 2026: दिवाली पर फर्जी डिस्काउंट, कैशबैक और गिफ्ट के नाम पर साइबर ठगी का खतरा रहता है
- अनजान लिंक, ईमेल, सोशल मीडिया ऑफर्स और फर्जी कॉल से दूरी बनाकर आप अपनी बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रख सकते हैं
दिवाली पर कैसे हो सकती है ठगी?
अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें
त्योहारों के दौरान मोबाइल पर कई तरह के मैसेज आते हैं
इनमें दिवाली गिफ्ट जीतने, कैशबैक मिलने या शानदार डिस्काउंट देने का दावा किया जाता है
इन मैसेज में एक लिंक भी दिया जाता है
जालसाज ऐसे लिंक के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं
कुछ लिंक के माध्यम से मैलवेयर भी आपके मोबाइल तक पहुंच सकता है
इसलिए किसी अनजान व्यक्ति या नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें
फर्जी ईमेल से रहें सतर्क
- कई बार ठग नामी कंपनियों या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के नाम से ईमेल भेजते हैं
- इनमें दिवाली स्पेशल ऑफर, कैशबैक और गिफ्ट जैसी लुभावनी बातें लिखी होती हैं
- ईमेल देखने में असली लग सकता है, लेकिन उसमें दिया गया लिंक फर्जी हो सकता है
- ऐसे में किसी भी ईमेल पर भरोसा करने से पहले उसे चेक जरूर करें
सोशल मीडिया के ऑफर्स पर न करें भरोसा
- फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिवाली के दौरान कई आकर्षक ऑफर्स दिखाई देते हैं
- कुछ फर्जी पेज लोगों को सस्ते सामान और बड़े डिस्काउंट का लालच देते हैं
- इनके जरिए लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश हो सकती है
- इसलिए किसी अनजान पेज से खरीदारी करने या उसकी ओर से भेजे गए लिंक पर जाने से पहले ये जरूर चेक करें कि ये सही है या नहीं
अनजान कॉल पर साझा न करें जानकारी
- दिवाली के मौके पर आपको ऐसे कॉल भी आ सकते हैं, जिनमें शानदार ऑफर या कैशबैक देने की बात कही जाए
- कई ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर बात करते हैं
- वे अपनी बातों में फंसाकर लोगों से जरूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं
- ऐसे किसी भी कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई संदिग्ध लिंक न खोलें और न ही जल्दबाजी में कोई कदम उठाएं