फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: मजदूरों के लिए वरदान है भारत सरकार की यह योजना, आवेदन के बाद सालाना मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन

Mon, 09 Jan 2023 12:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Investment and Application Form Know Govt Scheme Benefits for Labour
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: आज हम आपको केंद्र सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। आज भी देश के भीतर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करने के लिए कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा समय समय पर मौसमी बेरोजगारी भी इन लोगों को परेशान करती है।

आमदनी और जानकारी के अभाव में समाज का यह तबका अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं कर पाता है। ऐसे में मजदूरों और श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार श्रम योगी मानधन योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये और सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Solar Heater: कड़कड़ाती ठंड से राहत पाने के लिए घर लाएं यह खास रूम हीटर, नहीं आएगा एक रुपये का भी बिजली बिल

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Investment and Application Form Know Govt Scheme Benefits for Labour
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार ने इस स्कीम को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों के लिए शुरू किया है। इस स्कीम में 18 से 40 साल के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Investment and Application Form Know Govt Scheme Benefits for Labour
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर कोई मजदूर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के बाद हर महीने 55 रुपये का निवेश करता है। इस स्थिति में जब उसकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद उसको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

जरूरत की बात: अब नहीं आएगा बिजली बिल, खर्च कीजिए 443 रुपये और जीवन भर जलाएं फ्री लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Investment and Application Form Know Govt Scheme Benefits for Labour
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आवेदन के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना होगा। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Investment and Application Form Know Govt Scheme Benefits for Labour
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते का पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed