Tips For Summer: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है और पारा 40 के ऊपर नजर आ रहा है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। हालांकि, जिन लोगों को काम के लिए दफ्तर या जिन्हें पढ़ाई के लिए कॉलेज या कई लोगों को अन्य जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है वो तो जा ही रहे हैं। लेकिन लगभग सभी का गर्मी से हाल बेहाल है। ऐसे में जरूरी है कि आप जब भी घर से बाहर जाएं, तो कुछ चीजों को संग में रखें जिससे आप गर्मी के कहर से बच पाएं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है कि तेज गर्मी और लू से लोग बीमार तक पड़ जाते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आपको गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाते समय अपने पास कौन सी चीजें रखनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Kaam Ki Baat: घर से निकलने से पहले जरूर कर लें ये चार काम, गर्मी हो सकती है बेअसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन चीजों को रखें साथ:-
नंबर 1
- अगर आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ एक गमछा या तौलिया जरूर रखें। इससे अपने गर्दन के पिछले भाग, कान एवं सिर को ढक लें। आप चाहें तो छतरी लेकर भी जा सकते हैं, जिससे आप तेज धूप से बच सकते हैं।
नंबर 2
- घर से बाहर जाते समय आप अपने साथ एनर्जी ड्रिंक, नींबू पानी, ग्लूकोस या फिर सादा पानी लेकर जा सकते हैं। आपको जब ज्यादा गर्मी लगे तो आप इन पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जिससे आपको गर्मी में राहत मिल सकती है।
नंबर 3
- पहले तो कोशिश करें कि तेज धूप में या दोपहर के समय बाहर न जाएं, लेकिन अगर आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो फिर आपको सन ग्लास यानी धूप वाले चश्मे पहनकर जाना चाहिए।
नंबर 4
- जब भी आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाएं, तो सनस्क्रीन जरूर लगा लें। ये आपको टैनिंग और सनबर्न से बचाने में मदद करती है। आप इसे अपने साथ रखकर भी ले जा सकते हैं, ताकि दोबारा जरूरत महसूस होने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें।
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।