PM Vishwakarma Yojana Eligibility: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलता है।
{"_id":"6b041936538f7c60a201d6ee","slug":"who-can-apply-for-pm-vishwakarma-yojana-and-how-check-eligibility-benefits-and-application-process-2026-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान लें: कौन और कैसे कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जान लें: कौन और कैसे कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें सबकुछ
Mon, 23 Nov 2026 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:15 PM IST
सार
- PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं
- अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
- पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ उन लोगों को मिल सकता है जो अपने हाथों और औजारों से पारंपरिक काम करते हैं
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए
- योजना में कुल 18 पारंपरिक व्यवसाय शामिल किए गए हैं
- इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी और चटाई बनाने वाले, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
- नाई, माली, धोबी, दर्जी, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले और अन्य पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : AI Generated
आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- इस योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होती है
- इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
- इसके अलावा आप नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या मिलते हैं फायदे?
- योजना के तहत पात्र कारीगरों को 5 से 7 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है
- इसके लिए 500 रुपये का स्टाइपैंड तब तक रोजाना दिया जाता है, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है
- इसके अलावा जरूरत के औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की टूलकिट प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- लाभार्थियों को अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है
- इसमें पहले आप 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
- फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
