फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: बिटिया की शादी और पढाई-लिखाई के लिए पैसों की नहीं होगी टेंशन, इस सरकारी स्कीम में करें निवेश

Fri, 15 Nov 2024 02:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate And Benefits
Investment - फोटो : AdobeStock

Sukanya Samriddhi Yojana: घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद माता पिता को उसकी शादी और पढ़ाई-लिखाई की चिंता होने लगती है। इस लिए अभिभावक बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई को देखते हुए काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए बैंक में बचत के पैसों को जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है।



आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना का संचालन खासतौर पर देश में बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate And Benefits
Invesment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इसमें माता-पिता अपनी बेटियों के नाम पर निवेश करते हैं। इस स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

Train: बिना इंजन के भी रफ्तार की रानी है यह भारतीय ट्रेन, इसकी तूफान स्पीड के आगे राजधानी-शताब्दी भी हैं फेल

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate And Benefits
Invesment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इस स्कीम में आप अपनी बेटी का खाता उसकी दस साल की उम्र होने से पहले खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate And Benefits
Invesment - फोटो : AdobeStock

इस स्कीम में आपको बिटिया का खाता खुलवाने के बाद उसमें 15 सालों तक निवेश करना होता है। खाता खुलने के 21 सालों के बाद सुकन्या समृद्धि योजना का खाता मैच्योर हो जाता है। 

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate And Benefits
Invesment - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना में आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके अपना खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आप कमर्शियल बैंक ब्रांच में विजिट करके भी इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? कैसे करें स्कीम में आवेदन? जानें यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed