{"_id":"6736ce486d7d8a205805d50b","slug":"pm-kisan-nidhi-who-is-eligible-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में भूलकर न करें परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में भूलकर न करें परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन, वरना हो सकती है दिक्कत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:15 AM IST
सार
अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration: भारत सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जाता है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं और योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
योजना से जुड़े किसानों को हर साल 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है और इसके लिए 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों को डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि एक परिवार के कितने लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं क्योंकि अगर किसी परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन करते हैं, तो आपको दिकक्त हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
- फोटो : Adobe stock
नियम जानना जरूरी
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है, लेकिन अगर किसी परिवार से एक से ज्यादा लोग आवेदन करते हैं तो ऐसे में आपका पंजीकरण को रद्द कर दिया जाता है। एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति को लाभ दिया जाता है।
3 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
बावजूद इसके अगर परिवार के सभी लोग जैसे, पति-पत्नी, पिता-बेटा या भाई-बहन कोई भी आवेदन करता है तो नियमों के तहत आपका आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए परिवार के सभी लोगों का या एक से ज्यादा लोगों का आवेदन करना गलत है। नियम साफ बताता है कि परिवार के सिर्फ एक व्यक्ति (जिसके नाम पर जमीन है) को ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
वसूली भी हो सकती है
जैसा कि नियम कहता है कि परिवार के एक से ज्यादा लोग आवेदन नहीं करते हैं, लेकिन अगर किसी कारण परिवार के एक से ज्यादा लोगों को किस्त का लाभ मिला है तो फिर आपसे किस्त का पैसा वापस भी लिया जा सकता है। विभाग द्वारा ऐसे लोगों को समय-समय पर नोटिस भी भेजे जाते हैं। इसलिए आप ऐसी गलती न करें, वरना आपसे भी वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
क्या आपको मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ?
- फोटो : Adobe Stock
अब 19वीं किस्त की तैयारी है
योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है। नियमों के तहत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर आती है और पिछली यानी 18वीं किस्त अक्तूबर माह में आई थी। इस हिसाब से अगली किस्त का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।