Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए की गई है।
Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? कैसे करें स्कीम में आवेदन? जानें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस स्कीम का लाभ पाकर देश के गरीब लोग गंभीर बीमारी होने पर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज योजना के साथ रजिस्टर्ड अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया?
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
Domicile: बड़ा आसान है डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?
इसके बाद वहां एजेंट दस्तावेजों की मदद से स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप पात्र हुए तो वह आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा।
आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान भारत कार्ड बनकर आ जाएगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।
Train: बिना इंजन के भी रफ्तार की रानी है यह भारतीय ट्रेन, इसकी तूफान स्पीड के आगे राजधानी-शताब्दी भी हैं फेल