फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: इस तारीख तक मुफ्त में अपडेट करा लें अपना आधार कार्ड, नहीं तो देने होंगे पैसे, ये है तरीका

Thu, 28 Nov 2024 01:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 01:15 PM IST
सार

Aadhaar Card Free Update Deadline: अगर आपने अपना आधार कार्ड दस साल पहले बनवाया था और अभी तक उसको अपडेट नहीं कराया है तो उसे आप मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Free Update Deadline Know How To Update Aadhaar
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

Aadhaar Card Free Update Deadline: आज के समय लगभग हम सब के पास आधार कार्ड है। आधार हमारी पहचान का प्रमाण होता है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो या नई नौकरी में प्रवेश करना हो लगभग हर जगह आधार कार्ड की मांग की जाती है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में यह काफी उपयोगी दस्तावेज है।



आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है। अगर आपने अपना आधार कार्ड दस साल पहले बनवाया था और अभी तक उसको अपडेट नहीं कराया है तो उसे आप मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। 

Aadhaar Card Free Update Deadline Know How To Update Aadhaar
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 दिसंबर, 2024 तय कर रखी है। आप इस डेडलाइन तक फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। वहीं अगर आप इसके बाद अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। 

Aadhaar Card Free Update Deadline Know How To Update Aadhaar
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए सबसे पहले आपको myaadhaar पोर्टल पर विजिट करना है। इसके बाद आपको लॉगिन करना है। लॉगिन करने के बाद Document Update बटन पर क्लिक करें।

Govt Scheme: सरकार महिलाओं को हर महीने दे रही 2 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिल रहा लाभ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Free Update Deadline Know How To Update Aadhaar
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

यह करने के बाद गाइडलाइन पढ़कर Next के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद I verify the above details are correct के बॉक्स पर टिक करके Next के बटन पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन
Aadhaar Card Free Update Deadline Know How To Update Aadhaar
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock

यह करने के बाद आपको Proof of identity (पहचान पत्र) Proof Of Address (पता प्रमाण पत्र) पर क्लिक करके सबमिट करना है। इसके बाद आपको SRN नंबर मिलेगा। इसकी मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट अपडेट के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। 

Investment: 8 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, इतने सालों में इकट्ठा कर सकते हैं पूरे 2 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed