फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Stove: अब बिना रसोई गैस सिलेंडर के भी बना सकेंगे स्वादिष्ट भोजन, नहीं आएगा एक रुपये का भी खर्चा

Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
Solar Stove Price Specification Installing Process Know All details Here in Hindi
Solar Stove - फोटो : Istock

Solar Stove: बीते कुछ सालों में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। आज के समय लगभग सभी घरों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग भोजन बनाने के लिए किया जाता है। वहीं नियमित तौर पर रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का बुरा असर हमारी जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग घरों में गैस की बचत करने के लिए विभिन्न उपायों को अपनाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सोलर स्टोव के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका इस्तेमाल करके खाना बनाने पर आपका एक रुपये भी गैस पर खर्च नहीं होगा। यह एक खास तरह का स्टोव है, जो सौर ऊर्जा की मदद से भोजन को बनाने का काम करता है। देश में बड़े पैमाने पर लोग सोलर स्टोव को खरीद रहे हैं। सोलर स्टोव पर आप अपने परिवार के लिए स्वादिष्ट भोजना बना सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Solar Stove Price Specification Installing Process Know All details Here in Hindi
Solar Stove - फोटो : Istock

बाजारों में आपको ये आसानी से 12 हजार रुपये की कीमत पर मिल जाएंगे। वहीं अगर आप अच्छे वेरिएंट के सोलर स्टोव को खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको और अधिक पैसे खर्च करने होंगे। 

Solar Stove Price Specification Installing Process Know All details Here in Hindi
Solar Stove - फोटो : Istock

इसके अलावा आप सोलर स्टोव को खरीदते समय सरकार की सब्सिडी का भी लाभ उठा सकते हैं। सोलर स्टोव एक खास तरह का स्टोव है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे सूर्य की रोशनी में रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Stove Price Specification Installing Process Know All details Here in Hindi
Solar Stove - फोटो : Istock

वहीं जब सूर्य की रोशनी नहीं होगी। इस स्थिति में इसमें एक खास तरह का रिचार्जेबल सिस्टम इंस्टॉल किया गया है। ऐसे में जिस दिन धूप नहीं होगी। उस दिन आप इसकी मदद से अपना खाना बना सकेंगे। 

विज्ञापन
Solar Stove Price Specification Installing Process Know All details Here in Hindi
Solar Stove - फोटो : Istock

ये सोलर स्टोव स्पिल्टि एसी की तरह काम करता है। इसके एक यूनिट को बाहर धूप में रखा जाता है। वहीं दूसरे यूनिट को घर के भीतर किचन में फिक्स्ड कर दिया जाता है।  

UPI: अब बिना डेबिट कार्ड, आधार कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें क्या है यह सर्विस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed