PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है। इनमें रोजगार, पेंशन, शिक्षा, राशन, आवास देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसमें किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 12 किस्त भेजी जा चुकी है और अब लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी कुछ छोटी सी गलतियों के कारण आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। जी हां, इसलिए आपको इन गलतियों को ठीक करवा लेना है, ताकि आपको लाभ मिल सके। आप अगली स्लाइड्स में इन गलतियों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"637324f2e9cbeb0b556ed3b5","slug":"pm-kisan-yojana-farmers-avoid-these-mistakes-otherwise-13th-installment-get-stuck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: किसान भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना अटक सकते हैं किस्त के पैसे
Tue, 15 Nov 2022 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-
नंबर 1
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें क्योंकि जिन किसानों ने ई-केवाईसी नही करवाई है उनको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए इसे जरूर करवा लें।
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- इस बात का ध्यान रखें कि आपके आधार कार्ड, आवेदन फॉर्म और बैंक की पासबुक पर दिया गया नाम एक ही होना चाहिए। अगर नाम या अक्षरों में कोई फर्क है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसके लिए आपको बैंक और अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार की तरफ से भू-सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने ये नहीं करवाया है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- जैसा कि पीएम किसान योजना में मिलने वाले किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर आपके द्वारा दी गई बैंक की जानकारी, खाता संख्या आदि कुछ गलत है। तो ऐसी स्थिति में भी आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं।