फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: अब बिना डेबिट कार्ड, आधार कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें क्या है यह सर्विस

Mon, 14 Nov 2022 03:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Based UPI Payment Service: Now You Can Register Your UPI Through Aadhaar Card
Aadhaar Based UPI Payment Service - फोटो : istock

Aadhaar Based UPI Payment Service: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। तकनीक के क्षेत्र में हो रही उन्नति ने समाज के विभिन्न आयामों को आंदोलित करने का काम किया है। इससे लेनदेन का क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। भारत में यूपीआई आने के बाद डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में क्रांतिकारी ढंग से इजाफा हुआ है। यूपीआई ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक ऐसे लोकतांत्रिक परिवेश की निर्मिती की है, जहां बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ छोटे दुकानदार भी इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूपीआई के दायरे को बढ़ाने के लिए एनपीसीआई समय समय पर कई बड़े बदलावों को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और एनपीसीआई की ओर से आधार बेस्ड यूपीआई पेमेंट की सर्विस को इजाजत दे दी गई है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Aadhaar Based UPI Payment Service: Now You Can Register Your UPI Through Aadhaar Card
Aadhaar Based UPI Payment Service - फोटो : Istock

आधार बेस्ड यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू होने के बाद आपको यूपीआई के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। आप अपने आधार कार्ड के जरिए ही यूपीआई सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। 

Aadhaar Based UPI Payment Service: Now You Can Register Your UPI Through Aadhaar Card
Aadhaar Based UPI Payment Service - फोटो : i stock

आप आधार बेस्ड ओटीपी सर्विस का लाभ उठाकर यूपीआई को आसानी से चालू कर सकेंगे। अब तक यूजर्स को यूपीआई रजिस्ट्रेशन के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Based UPI Payment Service: Now You Can Register Your UPI Through Aadhaar Card
Aadhaar Based UPI Payment Service - फोटो : i stock

वहीं देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है। डेबिट कार्ड न होने के कारण ये लोग अब तक यूपीआई सर्विस का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

विज्ञापन
Aadhaar Based UPI Payment Service: Now You Can Register Your UPI Through Aadhaar Card
Aadhaar Based UPI Payment Service - फोटो : istock

देश के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए एनपीसीआई ने आधार बेस्ड यूपीआई पेमेंट सर्विस को शुरू किया है। इस सर्विस के शुरू होने के बाद वो लोग भी यूपीआई सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है। इसके लिए बस उनको अपने आधार कार्ड की जरूरत होगी।

Solar Water Heaters: बाजारों में खूब बिक रहे हैं ये सस्ते सोलर वॉटर हीटर, जानें कितनी है कीमत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed