Solar Rooftop Scheme: देश में कार्बन एमिशन को कम करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार आपको सोलर पैनल लगाने पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। वर्तमान समय में महंगाई की मार और तेजी से बढ़ती बिजली बिल की दरों का एक बड़ा प्रभाव हमारी जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने घरों पर सरकारी सब्सिडी की सहायता लेकर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इन्हें लगाने पर आपको हर महीने आने वाली बिजली बिल से आजादी मिल जाएगी। देश में कई लोग सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Solar Rooftop Scheme: 40 प्रतिशत तक सब्सिडी लेकर लगवाएं छत पर सोलर पैनल, 25 सालों तक नहीं आएगा कोई बिजली बिल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन