फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Bank Holidays 2022: आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम, अगस्त में 18 दिन रहेंगे बैंक बंद, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 29 Jul 2022 01:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Jul 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bank Holiday in August 2022 Banks to Be Closed for 18 days in Next Month Check Full List Here in Hindi
Bank Holiday in August 2022: अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : Amar Ujala

Bank Holidays in August: आज के समय में लगभग हर किसी के घर में किसी न किसी व्यक्ति का तो बैंक खाता होता ही है। ऐसे में कई बार बैंक से जुड़ें कामों के लिए लोगों को बैंक जाना ही पड़ता है। लेकिन कई मौकों पर बैंक की छुट्टी रहती है, जिसके कारण लोगों को दिक्कतें भी होती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कतें तब होती है जब लोगों को ये पता नहीं होता कि कौन से महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है, ताकि लोगों को दिक्कतें न हो। ठीक इसी तरह बात अगस्त महीने की छुट्टियों की करें, तो इस बार साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर पूरे 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए पूरी लिस्ट देखते हैं। आप अगली स्लाइड्स में अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...

Bank Holiday in August 2022 Banks to Be Closed for 18 days in Next Month Check Full List Here in Hindi
Bank Holiday in August 2022: अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : Istock

ये रही अगस्त महीने की छुट्टियों की लिस्ट:-

1 अगस्त 2022 से 11 अगस्त 2022 तक

 

  • 1 अगस्त 2022 :  द्रुपका शे-जी की छिट्टी के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
  • 7 अगस्त 2022 : पहला रविवार होने के कारण 
  • 8 अगस्त 2022 : मुहर्रम है, इसलिए जम्मू-कश्मीर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 9 अगस्त 2022 : मुहर्रम की छुट्टी होने के कारण देश की राजधानी नई दिल्ली, कानुपर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, अइजोल, हैदराबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, अगरतला, जयपुर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 11 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday in August 2022 Banks to Be Closed for 18 days in Next Month Check Full List Here in Hindi
Bank Holiday in August 2022: अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

12 अगस्त 2022 से 16 अगस्त 2022 तक
 

  • 12 अगस्त 2022 : रक्षाबंधन के पर्व के कारण कानपुर और लखनऊ के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 13 अगस्त 2022 : दूसरे शनिवार की वजह से
  • 14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे 
  • 15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा
  • 16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holiday in August 2022 Banks to Be Closed for 18 days in Next Month Check Full List Here in Hindi
Bank Holiday in August 2022: अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

18 अगस्त 2022 से 21 अगस्त 2022 तक
 

  • 18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी श्रवण वाद-8/कृष्ण जयंती की वजह से रायपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, गटना, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
  • 20 अगस्त 2022 : कृष्ण अष्ठमी के कारण हैदराबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 21 अगस्त 2022 : साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Bank Holiday in August 2022 Banks to Be Closed for 18 days in Next Month Check Full List Here in Hindi
Bank Holiday in August 2022: अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे - फोटो : istock

27 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक
 

  • 27 अगस्त 2022 : चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी
  • 28 अगस्त 2022 : रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 29 अगस्त 2022 : श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के कारण महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में बैंकों में काम नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed