फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल मांगे पैसे? जानें कहां करें शिकायत

Wed, 09 Sep 2026 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

Ayushman Card Free Treatment: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जाता है, लेकिन अगर अस्पताल इलाज या योजना से जुड़ी सेवा के लिए पैसे मांगता है, तो क्या आप जानते हैं आप उस अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं?

विज्ञापन
Ayushman Card: Hospital Demands Money for Treatment? Know Where to Complain
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड के जिरए देश के करोड़ों पात्र परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है। इस आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।



ऐसे में अगर अस्पताल का डॉक्टर, कर्मचारी या कोई और आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज के नाम पर पैसे मांगता है, तो ध्यान दें कि आप ऐसे व्यक्ति की शिकायत कर सकते हैं। आप अस्पताल की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे शिकायत कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card: Hospital Demands Money for Treatment? Know Where to Complain
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe stock

अस्पताल पैसे मांगे तो क्या करें?

  • अगर अस्पताल आपसे आयुष्मान कार्ड के तहत कवर होने वाले इलाज के लिए पैसे मांगता है, तो सबसे पहले संबंधित अस्पताल के प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र या आयुष्मान हेल्प डेस्क से बात करें
  • उन्हें बताएं कि आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य के लाभार्थी हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड है आप उसके तहत मुफ्त इलाज लेना चाहते हैं
Ayushman Card: Hospital Demands Money for Treatment? Know Where to Complain
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क से समस्या का समाधान नहीं होता है, तो फिर आप इसकी शिकायत आगे कर सकते हैं
  • आप योजना के 14555 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं
  • यहां आपकी शिकायत दर्ज कर उस पर कार्रवाई हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: Hospital Demands Money for Treatment? Know Where to Complain
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

  • आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के CGRMS पोर्टल cgrms.pmjay.gov.in के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
  • यहां से भी आपकी उचित मदद हो सकती है
विज्ञापन
Ayushman Card: Hospital Demands Money for Treatment? Know Where to Complain
आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ये सबूत अपने पास रखें:-

  • अगर अस्पताल ने पैसे मांगे हैं, तो संभव हो तो उससे जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें
  • जैसे अस्पताल की पर्ची, बिल, भुगतान की रसीद, डिस्चार्ज पेपर और आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी आदि
  • अगर अस्पताल ने किसी पैकेज या इलाज के लिए रकम मांगी है, तो उस रकम और अस्पताल की जानकारी भी शिकायत में दें


नोट:- आयुष्मान कार्ड से सिर्फ उन बीमारियों को इलाज मुफ्त करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed