फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या एक फास्टैग को दो गाड़ियों में लगा सकते हैं? जानें एनएचआई का नियम

Wed, 09 Sep 2026 07:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Sep 2026 07:16 PM IST
सार

NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग के इस्तेमाल को लेकर One Vehicle, One फास्टैग नियम लागू किया है। ऐसे में क्या एक फास्टैग को दो गाड़ियों पर इस्तेमाल किया जा सकता है? इससे जुड़ा नियम आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Can One FASTag Be Used for Two Vehicles? Know NHAI’s One Vehicle One FASTag Rule
क्या एक फास्टैग 2 गाड़ियों पर लगा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में हाईवे पर सफर करने वाले लगभग हर वाहन के लिए फास्टैग जरूरी है। टोल प्लाजा पर इससे बिना नकद भुगतान के टोल कट जाता है। इससे समय काफी बचता है और मौजूदा समय में लगभग हर कोई इसका इस्तेमाल कर रहा है।



वहीं, कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या एक ही फास्टैग को घर की दो गाड़ियों में लगाया जा सकता है? आखिर इसका जवाब क्या है और इस पर NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नियम क्या कहता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इससे जुड़ा नियम जान सकते हैं...

Can One FASTag Be Used for Two Vehicles? Know NHAI’s One Vehicle One FASTag Rule
क्या एक फास्टैग 2 गाड़ियों पर लगा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अगर आपके पास दो कार हैं, तो क्या एक ही फास्टैग से दोनों का टोल चुकाया जा सकता है?

  • इसका जवाब है नहीं
  • NHAI यानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फास्टैग के लिए ‘One Vehicle, One फास्टैग’ नियम लागू किया है
  • इसका मतलब है कि एक फास्टैग को एक ही वाहन के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए
Can One FASTag Be Used for Two Vehicles? Know NHAI’s One Vehicle One FASTag Rule
क्या एक फास्टैग 2 गाड़ियों पर लगा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
  • जान लीजिए कि फास्टैग वाहन की पहचान और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ा होता है
  • NHAI की व्यवस्था का उद्देश्य एक ही फास्टैग को कई वाहनों में इस्तेमाल करने की प्रथा को रोकना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can One FASTag Be Used for Two Vehicles? Know NHAI’s One Vehicle One FASTag Rule
क्या एक फास्टैग 2 गाड़ियों पर लगा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दो गाड़ियों के लिए क्या करना होगा?

  • अगर आपके पास दो वाहन हैं, तो दोनों के लिए अलग-अलग फास्टैग लेना होगा
  • हर फास्टैग संबंधित वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाया जाना चाहिए
  • फास्टैग को उसी वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से मैप किया जाता है जिस गाड़ी के लिए वो जारी हुआ है
विज्ञापन
Can One FASTag Be Used for Two Vehicles? Know NHAI’s One Vehicle One FASTag Rule
क्या एक फास्टैग 2 गाड़ियों पर लगा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए एक कार का फास्टैग निकालकर दूसरी कार में लगाकर इस्तेमाल करना सही तरीका नहीं है
  • NHAI के नियमों के अनुसार फास्टैग उसी वाहन से जुड़ा होना चाहिए, जिस वाहन के लिए वह जारी किया गया है
  • मौजूदा NHAI नियमों में भी फास्टैग का उसी वाहन की विंडस्क्रीन पर लगा होना और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से मैप होना जरूरी बताया गया है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed