LPG Gas Leakage Safety Tips: रसोई गैस यानी एलपीजी सिलिंडर हमारे घर का बेहद अहम हिस्सा है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। कई बार सिलिंडर के पाइप, वॉल्व या रेगुलेटर में खराबी के कारण गैस का रिसाव होने लगता है।
{"_id":"6aa176c58214d5e69101f2dd","slug":"what-to-do-during-lpg-gas-leakage-essential-safety-steps-to-prevent-accidents-in-hindi-2026-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से बदबू आने या रिसाव होने पर तुरंत चेक करें ये चीजें, टल सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गैस सिलिंडर से बदबू आने या रिसाव होने पर तुरंत चेक करें ये चीजें, टल सकता है बड़ा हादसा
Wed, 09 Sep 2026 08:39 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:39 PM IST
सार
Kitchen Gas Leak Prevention: गैस सिलिंडर से गैस लीक करने पर बहुत से लोग परेशान हो जाते हैं, बता दें कि ऐसी स्थिति में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस लीक सुरक्षा उपाय
- फोटो : AI
रेगुलेटर तुरंत बंद करें और खिड़कियां खोलें
- फोटो : Adobe Stock
रेगुलेटर तुरंत बंद करें और खिड़कियां खोलें
- गैस की बदबू आते ही सबसे पहला काम यह करें कि गैस स्टॉव के नॉब को बंद करें और सिलिंडर के मुख्य रेगुलेटर की नॉब को भी तुरंत बंद कर दें।
- इसके बाद रसोई और घर के सभी दरवाजे व खिड़कियां पूरी तरह खोल दें।
- इससे कमरे में जमा हुई गैस बाहर निकल जाएगी और हवा का आवागमन होने से खतरे की आशंका बहुत कम हो जाएगी।
बिजली के स्विच और माचिस से दूर रहें
- फोटो : AI
बिजली के स्विच और माचिस से दूर रहें
- रिसाव के दौरान कोई भी बिजली का स्विच ऑन या ऑफ न करें और न ही माचिस या लाइटर जलाएं और न ही लाइटर जलाएं।
- बिजली का स्विच ऑन या ऑफ करते समय पैदा होने वाली छोटी सी चिंगारी भी जमा हुई गैस में धमाका कर सकती है।
- अगर कोई पंखा या लाइट पहले से चल रही है, तो उसे जैसा है वैसा ही छोड़ दें, उसे बंद करने की गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी या साबुन के घोल से करें जांच
- फोटो : Adobe Stock
पानी या साबुन के घोल से करें जांच
- अगर आप देखना चाहते हैं कि रिसाव कहां से हो रहा है, तो पाइप या वॉल्व के जोड़ों पर थोड़ा सा साबुन का पानी या डिटर्जेंट का घोल लगाएं।
- अगर वहां से बुलबुले उठते दिखें, तो समझ जाएं कि वहीं से गैस लीक हो रही है। कभी भी लीकेज की जांच करने के लिए माचिस या जलती हुई तीली का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
आपातकालीन नंबर पर तुरंत संपर्क करें
- फोटो : Adobe Stock
आपातकालीन नंबर पर तुरंत संपर्क करें
- अगर रेगुलेटर बंद करने के बाद भी गैस की बदबू आ रही हो या रिसाव रुक न रहा हो, तो तुरंत घर से बाहर निकल जाएं।
- इसके बाद अपने एलपीजी वितरक या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1906 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
- गैस एजेंसी के तकनीशियन के आने तक सिलिंडर के आसपास किसी भी तरह की ज्वलनशील वस्तु न जाने दें।