फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसी का ड्राई मोड क्या होता है? जानें कैसे आपके बिजली बिल कर सकता है कम

Wed, 09 Sep 2026 07:51 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 09 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

AC Dry Mode Benefits: देखा जाए तो एसी आज के समय बहुत से लोगों के पास है, लेकिन उसे सही तरीके से चलाने के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए आइए आज के इस लेख एसी के ड्राई मोड के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
What is AC Dry Mode: How It Reduces Electricity Bills Explained in hindi
एसी ड्राई मोड क्या है? - फोटो : AI

AC Dry Mode Meaning: भीषण गर्मियों के बाद जब बारिश या उमस भरा मौसम आता है, तो कमरे का तापमान तो ज्यादा नहीं होता, लेकिन हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) के कारण बहुत चिपचिपाहट महसूस होती है। ऐसे में बार-बार कूल मोड पर एसी चलाने से बिजली का बिल काफी ज्यादा आने लगता है। यहीं पर एसी का 'ड्राई मोड' काम आता है। एसी रिमोट में बना बूंद वाला सिंबल ही ड्राई मोड होता है। यह मोड कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी को खींचकर दूर करता है, जिससे कमरा ठंडा और आरामदायक महसूस होता है।



ध्यान देने वाली बात यह है कि बहुत से लोग इस मोड के बारे में नहीं जानते हैं, इस मोड में एसी चलाने का एक और फायदा ये होता है कि इससे बिजली का बिल कम आता है।

What is AC Dry Mode: How It Reduces Electricity Bills Explained in hindi
कैसे काम करता है एसी का ड्राई मोड? - फोटो : Freepik

कैसे काम करता है एसी का ड्राई मोड?

  • ड्राई मोड मूल रूप से एक डिह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। जब आप इस मोड को ऑन करते हैं, तो एसी का कंप्रेसर कम समय के लिए चलता है और फैन स्पीड भी धीमी हो जाती है।
  • यह कमरे की हवा को खींचकर उसकी सारी नमी को पानी की बूंदों के रूप में बाहर निकाल देता है। हवा से नमी खत्म होते ही कमरा तुरंत सूखा और ठंडा महसूस होने लगता है।
What is AC Dry Mode: How It Reduces Electricity Bills Explained in hindi
कूल मोड से कितना अलग है यह मोड? - फोटो : Freepik

कूल मोड से कितना अलग है यह मोड?

  • कूल मोड का मुख्य उद्देश्य कमरे के तापमान को तेजी से घटाना होता है, जिसके लिए कंप्रेसर को लगातार तेज स्पीड में चलना पड़ता है।
  • इसके विपरीत, ड्राई मोड तापमान घटाने के बजाय सिर्फ हवा में मौजूद उमस और चिपचिपाहट को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करता है।
  • इस मोड में कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता, जिससे बिजली की खपत काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is AC Dry Mode: How It Reduces Electricity Bills Explained in hindi
बिजली बिल में कैसे होती है भारी बचत? - फोटो : Freepik

बिजली बिल में कैसे होती है भारी बचत?

  • क्योंकि ड्राई मोड में एसी का कंप्रेसर लगातार नहीं चलता और कम पावर पर काम करता है, इसलिए यह बहुत कम बिजली खपत करता है। 
  • कूल मोड की तुलना में ड्राई मोड पर एसी चलाने से आप हर महीने अपने बिजली बिल में 20 से 30 प्रतिशत तक की बचत कर सकते हैं।
  • यह कमरा ठंडा रखने के साथ-साथ आपके बजट को भी संतुलित बनाए रखता है।
विज्ञापन
What is AC Dry Mode: How It Reduces Electricity Bills Explained in hindi
किन स्थितियों में करें ड्राई मोड का इस्तेमाल? - फोटो : Freepik
किन स्थितियों में करें ड्राई मोड का इस्तेमाल?
  • ड्राई मोड का उपयोग मुख्य रूप से मानसून यानी बारिश के मौसम और अत्यधिक उमस वाले दिनों में करना चाहिए।
  • जब बाहर का तापमान बहुत अधिक न हो, लेकिन हवा में नमी ज्यादा हो, तब ड्राई मोड सबसे बेस्ट माना जाता है।
  • बहुत ज्यादा भीषण गर्मी और सूखी धूप वाले दिनों में कूल मोड ही ज्यादा कारगर होता है। सही समय पर सही मोड चुनकर आप बिजली बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed