फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशन कार्ड धारक ध्यान दें: हो गई है शादी, तो जल्द कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी ये सुविधा

Wed, 22 Dec 2021 12:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
Ration card how to add new member in ration card after wedding know the process here
शादी के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - फोटो : iStock

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। भारत में बड़ी मात्रा में गरीब लोग राशन कार्ड की मदद से सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने वाले मुफ्त राशन का लाभ उठाते हैं। हालांकि, अगर इस जरूरी दस्तावेज में कोई गड़बड़ी हो जाए, तो लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको राशन कार्ड से जुड़ी एक जरूरी सूचना को देने वाले हैं। अगर आपकी शादी हो गई है, तो आपको राशन कार्ड में एक जरूरी अपडेट जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते तो सरकार द्वारा दी जा रही आपको मुफ्त राशन की सुविधा का विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आपके घर में शादी हुई है और शादी के बाद कोई नया सदस्य आया है, तो उसके नाम को अपने राशन कार्ड में जुड़वा लें। ऐसे में आपको नए सदस्य के नाम को जुड़वाने पर उसके हिस्से का भी राशन मिलता रहेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसके जरिए आप नए सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जोड़ सकते हैं। 

Ration card how to add new member in ration card after wedding know the process here
शादी के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - फोटो : iStock
  • इसके लिए आपको राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने वाले फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। आप इस फॉर्म को खाद्य विभाग में जाकर भी ले सकते हैं।
  • फॉर्म लेने के बाद इसमें मुखिया का नाम, राशन कार्ड का नंबर आदि जरूरी चीजों को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद आपको अपने मोहल्ले का नाम, ग्राम पंचायत, तहसील और जिले के विवरण को दर्ज करना है।
Ration card how to add new member in ration card after wedding know the process here
शादी के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - फोटो : iStock
  • नेक्स्ट स्टेप पर फॉर्म में मुखिया के पूरे पते के साथ राशन दुकान का नाम और उसकी आईडी को फिल करें।
  • अब आपको फॉर्म में जिस नए सदस्य के नाम को जुड़वाना है, उसके विवरण को दर्ज करें।
  • फॉर्म को पूरा भरने के बाद नए सदस्य के सिग्नेचर या उसके अंगूठे का निशान फॉर्म में लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration card how to add new member in ration card after wedding know the process here
शादी के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - फोटो : twitter: @FinMinIndia
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करके इसे खाद्य विभाग में जाकर जमा करना है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक रशीद मिलेगी। इसे अपने पास संभाल कर रख लें।
विज्ञापन
Ration card how to add new member in ration card after wedding know the process here
शादी के बाद राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें - फोटो : istock
  • इस प्रोसेस के बाद आपके आवेदन को वेरीफाई किया जाएगा।
  • अगर सभी डिटेल्स सही पाई जाती हैं, तो राशन कार्ड में नए सदस्य के नाम को जोड़ दिया जाएगा और अगले महीने से आपको नए सदस्य के हिस्से का भी राशन मिलने लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed