फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Income Tax Return: क्या पासवर्ड भूलने की वजह से नहीं भर पा रहे हैं आईटीआर? इन तरीकों से करें उसको दोबारा रिकवर

Wed, 22 Dec 2021 11:29 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 22 Dec 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Return three ways to recover login password account
इन तरीकों से पासवर्कड करें रिकवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

इस साल की इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर ऐसे में आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं, और अब तक अपना टैक्स नहीं भर पाए हैं, तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप अपना लॉगिन पासवर्ड दोबारा रिकवर कर सकते हैं। आप अपने लॉगिन पासवर्ड को लीन तरीकों से रिकवर कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में आयकर विभाग ने ई वेबसाइट http://www.incometax.gov.in लॉन्च की है। इस वेबसाइट से टैक्सपेयर्स को आईटीआर भरने में काफी आसानी हो रही है। इसमें तमाम तरह की नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। लेकिन अगर आप अपना लॉगिन पासवर्ड भूल गए हैं। तो आप इन तीनों में से कोई भी तरीका अपना कर अपना लॉगिन पासवर्ड बदल सकते हैं। आप अपने आघार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी की मदद से, ई-फाइलिंग ओटीपी के जरिए साथ ही डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को अपलोड करके भी पासवर्ड को बदल सकते हैं। 

Income Tax Return three ways to recover login password account
इन तरीकों से पासवर्कड करें रिकवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

आधार ओटीपी 

  • आधार कार्ड की मदद से पासवर्ड चेंज करने के लिए आपको ई-फाइलिंग के होमपेज पर जाकर लॉगिन पर क्लिक करना होगा। यहां पर अपना यूजर आईडी डालकर कंटिन्यू करें। अब स्क्रीन पर सिक्योर एक्सेस मैसेजर के अंदर जाकर फॉरगॉट पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां पर एंटर यूजर आईडी को फिल करके कंटिन्यू पर क्लिक करें। अब रीसेट पासवर्ड पेज के पर आपको आधार ओटीपी ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। 
Income Tax Return three ways to recover login password account
इन तरीकों से पासवर्कड करें रिकवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
  • इसके बाद जनरेट ओटीपी को सिलेक्ट करके कंटिन्यू पर क्लिक करना है। अब वेरीफाई योर आईडेंटिटी पेज पर आपको डेक्लरेशन चेकबॉक्स को सिलेक्ट करना है, और जनरेट आधार ओटीपी का बटन दबाएं। इसके बाद आपके पास आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे फिल कर के वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां पर आप अपना नया पासवर्ड डालकर उसे कन्फर्म करके व सब्मिट कर के अपना काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Income Tax Return three ways to recover login password account
इन तरीकों से पासवर्कड करें रिकवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

ई-फाइलिंग ओटीपी से 

  • दूसरा तरीका है ई-फाइलिंग ओटीपी, इसकी मदद से लॉगिन करने के लिए होमपेज पर जाकर लॉगिन पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी यूजर आईडी डालकर कंटिन्यू करें। अब लॉगिन स्क्रीन पर सिक्योर एक्सेस मैसेज में फॉरगॉट पासवर्ड ऑप्शन चुनें। अब रीसेट पासवर्ड पेज में ई-फाइलिंग ओटीपी को सिलेक्ट करके कंटिन्यू करें। इसके बाद अपने जन्म की तारीख को सिलेक्ट करके कंटिन्यू करें। अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल एड्रेस पर आए दोनों ओटीपी को फिल करें और वेरिफाई कर लें। इसके बाद सेट न्यू पासवर्ड में अपना नया पासवर्ड डालें साथ ही पासवर्ड को कन्फर्म करें और सब्मिट करें।
विज्ञापन
Income Tax Return three ways to recover login password account
इन तरीकों से पासवर्कड करें रिकवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट से

  • इस तरीके का इस्तेमाल करने के लिए आपको ई-फाइलिंग होमपेज पर जाना होगा, और यहां लॉगिन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां यूजर आईडी डालकर कंटिन्यू करना है। इसके बाद लॉगिन स्क्रीन पर सिक्योर एक्सेस मैसेज में आपको फॉरगॉट पासवर्ड ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब रीसेट पासवर्ड पेज में डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट पर क्लिक करके कंटिन्यू करें। इसके बाद सेट न्यू पासवर्ड में अपना नया पासवर्ड डालें और सब्मिट दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed