फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लग निकालते समय तार खींचते हैं? आज ही बदल दें ये आदत, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 17 Sep 2026 01:52 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

Pulling the Wire While Unplugging: कई लोग किसी उपकरण का प्लग निकालते समय सीधे प्लग पकड़ने के बजाय तार खींच देते हैं। यह तरीका धीरे-धीरे तार, प्लग और उसके जोड़ वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। बाहर से सब ठीक दिखने के बावजूद अंदर के तार ढीले या टूटे हो सकते हैं, जिससे आगे चलकर बिजली से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
 

विज्ञापन
Pulling the Wire While Unplugging This Everyday Habit Can Damage Your Electrical Cords
सॉकेट से प्लग निकालते वक्त न करें ये गलती - फोटो : AI

घर में टीवी, चार्जर, मिक्सर, आयरन या दूसरे बिजली के उपकरण इस्तेमाल करने के बाद प्लग निकालना रोज का काम है। जल्दी में कई लोग प्लग को पकड़ने के बजाय उसका तार खींचकर सॉकेट से बाहर निकाल देते हैं। देखने में यह छोटी सी बात लगती है, लेकिन रोज ऐसा करने से तार और प्लग पर जरूरत से ज्यादा खिंचाव पड़ता है।दरअसल, प्लग जिस हिस्से से तार जुड़ा होता है, वहां बार-बार खिंचाव पड़ने पर जोड़ कमजोर हो सकता है। तार के अंदर मौजूद बारीक तार भी समय के साथ खराब हो सकता है। बाहर से तार सामान्य दिखे, फिर भी अंदर नुकसान हो चुका हो, ऐसा संभव है। तो आइए जानते हैं।

Pulling the Wire While Unplugging This Everyday Habit Can Damage Your Electrical Cords
सॉकेट से प्लग निकालते वक्त न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

बार-बार खींचने से क्या परेशानी हो सकती है?
तार को लगातार खींचने से उसका बाहरी कवर कट या फट सकता है। कई मामलों में प्लग के पास का हिस्सा मुड़ने या दबने लगता है। अगर तार के अंदर की परत या बिजली पहुंचाने वाला हिस्सा खराब हो जाए तो उपकरण ठीक से काम नहीं कर सकता। खराब तार से बिजली में चिंगारी जैसी समस्या भी हो सकती है।

Pulling the Wire While Unplugging This Everyday Habit Can Damage Your Electrical Cords
सॉकेट से प्लग निकालते वक्त न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

इन चीजों को न करें नजरअंदाज
तार में कट, जलने का निशान, असामान्य गर्मी या प्लग के पास तार ढीला दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बल्कि, जिसे इन चीजों की समझ हो उसे दिखाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pulling the Wire While Unplugging This Everyday Habit Can Damage Your Electrical Cords
सॉकेट से प्लग निकालते वक्त न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

प्लग निकालने का सही तरीका क्या है?
प्लग निकालते समय हमेशा प्लग के सख्त हिस्से को पकड़ें और उसे सीधे सॉकेट से बाहर निकालें। तार को खींचकर प्लग निकालने से बचें। अगर सॉकेट बहुत कड़ा है तो जोर लगाने के बजाय पहले देखें कि प्लग सही तरीके से लगा है या नहीं। इसके अलावा तार को बहुत ज्यादा मोड़कर या खींचकर रखने से भी बचना चाहिए। खासकर चार्जर और दूसरे छोटे उपकरणों में प्लग के पास वाला हिस्सा बार-बार मुड़ने से जल्दी खराब हो सकता है।

विज्ञापन
Pulling the Wire While Unplugging This Everyday Habit Can Damage Your Electrical Cords
सॉकेट से प्लग निकालते वक्त न करें ये गलती - फोटो : Adobe Stock

तार खराब दिखे तो न करें इस्तेमाल
अगर तार का बाहरी हिस्सा कट गया है, प्लग ढीला हो गया है या तार किसी जगह से उभर गया है तो उसे ऐसे ही इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। टेप लगाकर लंबे समय तक चलाने के बजाय जरूरत के हिसाब से तार या प्लग को किसी योग्य तकनीशियन से जांच करवाना बेहतर है। छोटी सी आदत बदलकर तार और प्लग को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अगली बार प्लग निकालें तो तार नहीं, सीधे प्लग को पकड़ें।

हर दिन स्लैब पोंछने के बाद भी नहीं छूट रही चिकनाई? सफाई का तरीका ही है जिम्मेदार

नमक बार-बार क्यों चिपकने लगता है? वजह ऐसी जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed