Keep Indoor Air Clean: आज देशभर में दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। त्योहार के जश्न और आतिशबाजी के बीच चारों तरफ जहरीला धुआं और भारी प्रदूषण फैल जाता है, जो हमारी सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इस समय देश के कई बड़े शहरों में तो AQI लगभग 800 से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में घर के अंदर की हवा को साफ रखना और अपने परिवार को सुरक्षित बचाना हम सबकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाती है।
बाहर की प्रदूषित हवा लगातार हमारे घरों के अंदर तक पहुंचती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी कई गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी इस त्योहार के मौसम में प्रदूषण के इस बुरे असर से बचना चाहते हैं और अपने घर का वातावरण एकदम शुद्ध रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर आप आसानी से साफ हवा का आनंद ले सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि आप बिना एयर प्यूरिफायर के कैसे घर के हवा को साफ रख सकते हैं।
2 of 5
एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe Stock
एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें
- दीवाली के दिनों में घर के अंदर की हवा को सुरक्षित और शुद्ध रखने के लिए एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया और आधुनिक उपाय माना जाता है।
- एयर प्यूरिफायर चलाते समय हमेशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर या कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रहें, ताकि बाहर की जहरीली और दूषित हवा अंदर प्रवेश न कर सके।
3 of 5
अगर एयर प्यूरिफायर तो कैसे प्रदूषण कम करें?
- फोटो : AI
अगर एयर प्यूरिफायर तो कैसे प्रदूषण कम करें?
- अगर आपके घर में एयर प्यूरिफायर नहीं है, तो भी ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आप अपने कमरे और घर के सभी दरवाजे-खिड़कियां अच्छी तरह बंद रखें।
- ऐसा करने से बाहर का धुआं अंदर नहीं आ पाएगा और घर के भीतर मौजूद थोड़ा-बहुत प्रदूषण भी कुछ समय बाद अपने आप नीचे जमीन पर बैठ जाता है, जिससे हवा थोड़ी साफ हो जाती है।
4 of 5
दिवाली पर जरूर बरतें ये सावधानियां
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर जरूर बरतें ये सावधानियां
- त्योहारों के इस प्रदूषण भरे मौसम में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि घर के भीतर किसी भी प्रकार के पटाखे न फोड़े जाएं।
- इसके अलावा, घर के अंदर मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, धूप या किसी भी तरह की धुआं देने वाली अन्य चीजों को जलाने से पूरी तरह बचें, क्योंकि इससे घर के अंदर का प्रदूषण स्तर और अधिक तेजी से बढ़ जाता है।
5 of 5
साफ-सफाई करते समय न फैलाएं प्रदूषण
- फोटो : Adobe Stock
साफ-सफाई करते समय न फैलाएं प्रदूषण
- दिवाली के इन दिनों में घर की साफ-सफाई करने के लिए पारंपरिक तरीके से सूखा झाड़ू लगाने से बिल्कुल बचें, क्योंकि इससे जमी हुई धूल और प्रदूषित कण दोबारा हवा में उड़ने लगते हैं।
- इसके बजाय घर में गीला पोछा लगाकर नियमित रूप से साफ-सफाई करें, ताकि धूल के कण जमीन पर ही बैठे रहें और हवा में न फैल सकें।