Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: क्या पिता-पुत्र को एक साथ मिल सकता है योजना का लाभ, जानें नियम

Sun, 08 Nov 2026 04:02 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 08 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

  • Father Son Scheme Benefits: पीएम किसान योजना में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक इकाई माना गया है, जिससे एक परिवार को एक ही लाभ मिलता है।
  • बालिग बेटा अलग लाभ तभी ले सकता है जब उसका अलग राशन कार्ड हो और जमीन के रिकॉर्ड में उसका नाम दर्ज हो।

विज्ञापन
Can Father and Son Get PM Kisan Yojana Benefits Together? Know the Eligibility Rules
पीएम किसान योजना नियम - फोटो : AI

Kisan Samman Nidhi Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। ग्रामीण इलाकों में अक्सर किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि यदि एक ही परिवार में पिता और बेटा दोनों खेती का काम करते हैं, तो क्या दोनों को इस योजना का अलग-अलग लाभ मिल सकता है।



इस संबंध में सरकार के नियम बहुत स्पष्ट हैं, जिन्हें हर लाभार्थी को आवेदन करने से पहले अच्छी तरह जान लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की कागजी परेशानी या रिकवरी के नोटिस से बचा जा सके।

Trending Videos
Can Father and Son Get PM Kisan Yojana Benefits Together? Know the Eligibility Rules
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या है परिवार की परिभाषा?

  • सरकारी नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना में पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक ही परिवार माना जाता है।
  • इस पूरी पारिवारिक इकाई को केवल एक ही लाभार्थी माना जाता है, इसलिए एक ही घर या राशन कार्ड पर पिता और पुत्र दोनों को अलग-अलग लाभ नहीं मिल सकता है।
Can Father and Son Get PM Kisan Yojana Benefits Together? Know the Eligibility Rules
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

बालिग बेटे के लिए नियम?   

  • यदि बेटा बालिग यानी 18 वर्ष से अधिक उम्र का है, तो नियमों में कुछ बदलाव हो जाता है।
  • अगर पुत्र बालिक है और उसके नाम से पंजीकृत खेत है तो उस स्थिति में वो अलग से इस योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Father and Son Get PM Kisan Yojana Benefits Together? Know the Eligibility Rules
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
जमीन का रिकॉर्ड क्यों जरूरी?
  • ये समझना जरूरी है कि सिर्फ अलग परिवार होने या खेती में हाथ बंटाने मात्र से बालिग बेटे को योजना का फायदा नहीं मिलता है।
  • इसके लिए राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी में कृषि योग्य भूमि का कुछ हिस्सा बेटे के नाम पर कानूनी रूप से अलग दर्ज होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
Can Father and Son Get PM Kisan Yojana Benefits Together? Know the Eligibility Rules
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
संयुक्त जमीन पर क्या होगा?
  • अगर पिता और पुत्र के नाम पर जमीन संयुक्त रूप से दर्ज है और उसका कानूनी बंटवारा नहीं हुआ है, तो दोनों को अलग-अलग किस्तें नहीं मिलेंगी।
  • योजना का पैसा पाने के लिए जमीन के कागजों में स्पष्ट रूप से हिस्सेदारी का विभाजन होना बेहद जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed