फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana: पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना लॉन्च, जानें किसे मिलेगा लाभ

Sat, 11 Oct 2025 12:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:06 PM IST
सार

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की। चलिए जानते हैं इस योजना और इसके तहत मिलने वाले लाभ के बारे में।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Launch PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility and Benefits Full Details
पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Dhan-Dhanya Krishi Yojana Benefits In Hindi: मौजूदा समय में केंद्र सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिनसे करोड़ों लाभार्थियों को लाभ मिल रहे हैं। वहीं, कई नई योजनाओं को भी समय-समय पर शुरू किया जाता है। जैसे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2025-26 पेश करने के दौरान कई घोषणाएं की जिसमें से एक एलान प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना को लेकर भी था।

उस वक्त इस योजना के बारे में संसद में जानकारी दी गई थी कि इस योजना को भारत सरकार शुरू करेगी जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। इसी कड़ी में आज वो दिन है जब खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि ये योजना क्या है? इस योजना क उद्धेश्य क्या है और किसे इस योजना का क्या लाभ मिलेगा? तो चलिए जानते हैं इस प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना योजना के बारे में विस्तार से...

Prime Minister Narendra Modi to Launch PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility and Benefits Full Details
पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Amar Ujala

योजना का उद्देश्य और लाभ

  • प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के पांच मुख्य उद्धेश्य है। इसमें पहला है कृषि उत्पादकता को बढ़ाना, दूसरा है फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, तीसरा पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल-उपरांत भंडारण क्षमता बढ़ाना, विश्वसनीय जल पहुंच के लिए सिंचाई बुनियादी ढांचे में सुधार करना और पांचवां उद्धेश्य है कि किसानों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक कृषि ऋण तक अधिक पहुंच को सक्षम बनाना।
Prime Minister Narendra Modi to Launch PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility and Benefits Full Details
पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना का लाभ कम उपज वाली जगहों पर मिलेगा और यहां इस योजना को शुरू किया जाएगा। वहीं, 1.7 करोड़ किसानों को इस योजना के जरिए मदद मिलेगी। इस योजना को राज्यों के साथ मिलकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Launch PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility and Benefits Full Details
पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock

किसे मिलेगा लाभ?

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा बजट 2024-25 में हुई और 16 जुलाई 2025 को इस योजना को मंजूरी मिली। इस योजना का लक्ष्य 6 वर्षों के लिए 24,000 करोड़ रुपये के वार्षिक परिव्यय के साथ 100 कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों को शामिल करना है। इन जिलों की सूची नीचे दी गई है:-

  • आंध्र प्रदेश के - श्री सत्य साई, अनंतपुर (अनंतपुरम), अल्लूरी सीताराम राजू, अन्नामय्या
  • अरुणाचल प्रदेश के - अंजाव
  • असम के - श्रीभूमि (करीमगंज), चरैदेव, डिमा हासाओ
  • बिहार के -    मधुबनी, दरभंगा, बांका, गया, सिवान, किशनगंज, नवादा
  • छत्तीसगढ़ के - दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा
  • गोवा के - दक्षिण गोवा
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to Launch PM Dhan Dhanya Krishi Yojana Eligibility and Benefits Full Details
पीएम धन धान्य कृषि योजना का लाभ किसे मिलेगा? - फोटो : Adobe Stock
  • गुजरात के - कच्छ, दाहोद / डोहाड, छोटा उदयपुर, पंच महल
  • हरियाणा के - नूंह
  • हिमाचल प्रदेश के - बिलासपुर
  • जम्मू और कश्मीर के - किश्तवाड़, बारामुला
  • झारखंड के - सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम
  • कर्नाटक के- तुमकुरु, चित्रदुर्ग, कोप्पल, गडग, हावरी, चिक्काबल्लापुर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed