PM Kisan Yojana 21st installment Date: अलग-अलग योजनाएं चलाकर सरकार उन लोगों को लाभ पहुंचाने का काम करती है, जो असल में इन योजनाओं के लिए पात्र होते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो मौजूदा समय में देश में एक-दो नहीं बल्कि, कई सारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
ऐसे में अगर आप किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से करोड़ों पात्र किसान जुड़े हैं और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इससे जुड़ सकते हैं। इस बार इस योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है जिसमें लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि आपके राज्य में ये किस्त कब जारी हो सकती है। पीएम किसान योजना से जुड़े किसान किस्त के बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वी किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
इन राज्यों को मिल चुकी है किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना दी जाती है और इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। पर इससे पहले 26 सितंबर 2025 को इस योजना से जुड़े 3 राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ सरकार द्वारा दिया जा चुका है। इसमें 27 लाख किसान शामिल थे जिन्हें ये लाभ दिया गया। भारत सरकार द्वारा किस्त के पैसे जारी किए गए।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वी किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- दरअसल, 21वीं किस्त का लाभ जिन राज्यों को अभी मिला है उसमें सबसे पहले उत्तराखंड, फिर हिमाचल प्रदेश और उसके बाद पंजाब शामिल है। यहां के 27 लाख किसानों को इसलिए 21वीं किस्त का लाभ पहले दिया गया, क्योंकि इन तीनों राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन आदि की वजह से किसानों को और उनकी फसलों को खूब नुकसान पहुंचा है। इसलिए उनकी आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार ने ये किस्त पहले जारी की।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वी किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
आपके राज्य में कब आएगी किस्त?
- जैसा कि उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बीती 26 सितंबर को 21वीं किस्त आ चुकी है तो अब जाहिर है आप भी ये जानने को आतुर होंगे कि आपके राज्य में भारत सरकार कब 21वीं किस्त के पैसे भेजेगी? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है। पर इसकी संभावना अब बेहद कम लग रही हैं, क्योंकि आज 11 अक्तूबर है और अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वी किस्त कब रिलीज होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- दूसरी तरफ नियमों की मानें तो पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना ये भी जा रहा है कि नवंबर महीने में 21वीं किस्त का लाभ बाकी राज्यों के उन किसानों को मिल सकता है, जो इस पीएम किसान योजना से जुड़े हैं। हालांकि, इसके लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।