फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं लखपति

Tue, 11 Mar 2025 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 01:32 PM IST
सार

Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की यह रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना देश में काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock

Post Office Recurring Deposit Scheme: आर्थिक स्थिरता पाने और अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए आपको अपने बचत के पैसों को सही जगह निवेश करना जरूरी है। अच्छी जगह किया गया निवेश कम समय में आपको अच्छा खासा रिटर्न दे सकता है। आज के समय लोग शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, अचल संपत्ति, सोना आदि कई जगहों पर अपने पैसों को निवेश कर रहे हैं। हालांकि, कई लोग अपने बचत के पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करने से बचते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों के खतरा होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस की यह रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना देश में काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में 100 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। वहीं अधिकतम निवेश सीमा को तय नहीं किया गया है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा 5 सालों में मैच्योर हो जाता है। 

IRCTC Tour Package: सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock

अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में खाता खुलवाकर हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 5 सालों के मैच्योरिटी पीरियड तक आप कुल 3 लाख रुपये स्कीम में जमा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock

वहीं इस स्कीम के अंतर्गत 6.7 प्रतिशत की मिलने वाली ब्याज दर पर अगर कैलकुलेट करें तो पांच सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास कुल 3,56,830 रुपये का फंड होगा। वहीं अगर आप अगले पांच सालों के लिए और निवेश करते हैं तो आप कुल 6 लाख रुपये जमा करेंगे और फंड की मैच्योरिटी वैल्यू करीब 8,54,272 रुपये होगी। 

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits And Account Opening Process
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed