IRCTC Tour Package: सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
IRCTC Tour Package For Dwarka Somnath: सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण किया गया उसके बाद भी यह मंदिर आज भी अडिग खड़ा है। ऐसे में अगर आप सोमनाथ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
विस्तार
IRCTC Tour Package For Dwarka Somnath: सोमनाथ मंदिर की गिनती भारत के सबसे प्राचीन और लोकप्रिय मंदिरों में की जाती है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से पहला ज्योतिर्लिंग सोमनाथ का माना जाता है। मान्यता है कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन करने से भक्तों के जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की अक्षय कृपा के पात्र बन जाते हैं। सोमनाथ मंदिर को गर्भगृह, सभामंडप और नृत्यमंडप तीन भागों में विभाजित किया गया है। इस मंदिर का शिखर करीब 150 फीट ऊंचा है। सोमनाथ मंदिर पर कई बार आक्रमण किया गया उसके बाद भी यह मंदिर आज भी अडिग खड़ा है।
अगर आप सोमनाथ मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को आपको मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DWARKA SOMNATH EX MUMBAI है। इस पैकेज के तहत यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी द्वारा कई चीजों की व्यवस्था की जाएगी।
आईआरसीटीसी के सोमनाथ टूर पैकेज का कोड WMR161 है। पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों और 6 दिनों तक घुमाया जाएगा। पैकेज की शुरुआत अंधेरी / बोरिवली / मुंबई / मुंबई सेंट्रल मुख्य / पालघर से 14 मार्च, 2025 को हो रही है।
PPF: 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर, 1.5 लाख का निवेश टैक्स फ्री, पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर मिलते हैं ये फायदे
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्री ट्रेन से कराई जाएगी। यात्रा करते समय आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इस पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
कंफर्ट 3AC कैटेगरी में अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको 35,200 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,400 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 16,600 रुपये है।