फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आपको भी मिल सकता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, क्या आपने बनवा लिया आयुष्मान कार्ड?

Tue, 11 Mar 2025 12:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इस कार्ड के जरिए आप कई तरह की बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility kaun banwa sakta hai ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits In Hindi: अगर आप चाहते हैं कि आपको भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तो इसके लिए आपको ये चेक करना होता है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं का संचालन मौजूदा समय में कर रही है। ऐसी ही एक योजना है जिसके अंतर्गत लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है।



दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले तो अपनी पात्रता चेक करनी होती है और फिर आप पात्र होने पर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Eligibility kaun banwa sakta hai ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : freepik.com

योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाला लाभ

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके बाद आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। नियमों के तहत आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। इस योजना में कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को रजिस्टर्ड किया गया है ताकि, लोगों को इलाज करवाने में दिक्कत न हो।
Ayushman Bharat Yojana Eligibility kaun banwa sakta hai ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो पहले आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर आपकी पात्रता और दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और जांच सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility kaun banwa sakta hai ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं ये चेक करने के लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिस पर ओटीपी आएगा
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility kaun banwa sakta hai ayushman card
आयुष्मान कार्ड के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आपको इस आए हुए ओटीपी का यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे दर्ज करें और लॉगिन कर लें
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में अपना राज्य चुन लें और दूसरे वाले में जिला
  • इसके बाद आपको सर्च करने के लिए कोई दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार चुन सकते हैं
  • अब आधार नंबर भरें और सर्च पर क्लिक करें जिसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed