फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त, योजना का लाभ लेने के लिए तुरंत करें ये काम

Wed, 22 May 2024 01:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 May 2024 01:16 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: pm kisan samman nidhi yojana 17th kist kab aayegi know how to do ekyc
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें देश की किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह राशि चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये करके तीन किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में 16वीं किस्त भेजी थी। अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जून के आखिरी तक या जुलाई की शुरुआत में मिल सकती है। हालांकि, अभी तक पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी इसके लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, एक जरूरी खबर यह है जिन किसानों ने केवाईसी कराया होगा, उन्हें 17वीं किस्त मिलेगी। 
 
PM Kisan Yojana: pm kisan samman nidhi yojana 17th kist kab aayegi know how to do ekyc
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इस योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। 
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, किसान घर बैठे ओटीपी के माध्यम से या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर यह जरूरी काम पूरा कर सकते हैं। हम आपको अपनी खबर में बताते हैं कि घर बैठ कैसे केवाईसी करें। 

PM Kisan Yojana: pm kisan samman nidhi yojana 17th kist kab aayegi know how to do ekyc
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24 फरवरी, 2019 को शुरुआत की थी। इसके योजना के तहत सरकार की तरफ से किसानों को 6000 रुपये दिया जाता है। यह सरकार एक साथ नहीं देती है, बल्कि 2000-2000 रुपये तीन किस्तों में देती है। 

काम की बात: उधार लेकर कोई वापस नहीं दे पैसे तो तुरंत करें ये काम, जानिए क्या कहता है कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: pm kisan samman nidhi yojana 17th kist kab aayegi know how to do ekyc
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको अगली किस्त का लाभ लेने के लिए केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं किया है तो इसे बिना देरी किए निपटा लीजिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। 

Business Idea: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें ये व्यापार, सरकार भी देगी मदद, खूब होगी कमाई
 
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: pm kisan samman nidhi yojana 17th kist kab aayegi know how to do ekyc
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी अगली किस्त - फोटो : Istock

घर पर बैठे ऐसे करें केवाईसी

केवाईसी करने के लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर पहले जाना होगा। यहां फार्मर कॉर्नर में आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। इस पर क्लिक करें। फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को भरते ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से नहीं जुड़ा है, तो आप घर से केवाईसी नहीं कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed