PM Kisan Mandhan Scheme: देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं की मदद से किसानों को सरकार कई तरह के लाभ दे रही है। इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Scheme) शामिल है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दे रही है। इस योजना में आवेदन करके किसान 60 की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का फायदा उठा सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों को सरकार हर साल देती है 36 हजार रुपये, ऐसे करें इस स्कीम में आवेदन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए किसानों की उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच निर्धारित की गई है। इस योजना में किसान जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर उनको 55 से लेकर 200 रुपये का निवेश इस योजना में करना है।
किसान की उम्र 60 हो जाने के बाद हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसके अलावा अगर लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसकी पत्नी को हर महीने 1500 रुपये की पेंशन मिलेगी।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए नियम
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। ऐसे में देश के छोटे और सीमांत किसानों को ही योजना के लिए पात्र माना गया है।
ये है जानना जरूरी
इस योजना में आवेदन करने वाले किसान के पास दो हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए। आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत की खसरा खतौनी और बैंक खाते की पासबुक की जरूरत होगी।
EPFO: अगर आपकी कंपनी पीएफ के पैसे काटने के बाद नहीं कर रही खाते में जमा, तो यहां करें शिकायत