Provident Fund: देश में करोड़ों कर्मचारियों का पीएफ खाता है। कर्मचारी जिस जगह काम करता है। वहां हर महीने मिलने वाले उसके वेतन से कुछ हिस्सा कटकर कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जुड़ता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। कर्मचारी के रिटायर होने के बाद पीएफ खाते में जमा पैसे उसको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का काम करते हैं। अगर आपका भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कई कंपनियां कर्मचारी के वेतन से तो पीएफ काटती है लेकिन उस राशि को कर्मचारी के खाते में जमा नहीं करती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको इसकी तुरंत शिकायत करनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
EPFO: अगर आपकी कंपनी पीएफ के पैसे काटने के बाद नहीं कर रही खाते में जमा, तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन