PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार हर साल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता किसानों के खाते में ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी, झारखंड में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को जारी किया था। 15वीं किस्त का लाभ पाने के बाद देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। अक्सर किसानों का सवाल रहता है कि क्या एक परिवार के सभी सदस्य प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं?
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन