PM Kisan Yojana 21 Installment Release Date: केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:30 PM IST
सार
PM Kisan Nidhi Yojana: 21वीं किस्त के पैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित 27 लाख किसानों के खाते में भेजे गए थे। इस कारण कई किसान यह जानना चाहता हैं कि बाकि किसानों के खाते में 21वीं किस्त के पैसे कब आएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन