How To Check LPG Cylinder Expiry Date: रसोई घर में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलिंडर हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना घर का खाना पकना मुश्किल सा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि जिस गैस सिलिंडर को आप अपने घर में सुरक्षित समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी भी एक निश्चित एक्सपायरी डेट यानी वैधता होती है?
जानकारी के अभाव में अक्सर लोग एक्सपायर हो चुके या पुराने सिलिंडरों का इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे घर में कोई बड़ा हादसा या गैस लीक होने का खतरनाक खतरा पैदा हो सकता है। सुरक्षा के लिहाज से यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके घर में रखा सिलिंडर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है या नहीं। आइए इस लेख में जानते हैं कि गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट घर बैठे कैसे चेक की जाती है।
2 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
सिलिंडर पर लिखे कोड को समझें
- रसोई गैस सिलिंडर के ऊपरी हिस्से में जो तीन लंबी पट्टियां या हैंडल होते हैं, उनमें से किसी एक धातु की पट्टी पर अंग्रेजी के एक अक्षर के साथ कुछ अंक लिखे होते हैं।
- यही कोड सिलिंडर की एक्सपायरी डेट की सही जानकारी देता है।
3 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
अंग्रेजी अक्षरों का मतलब क्या?
- उदाहरण के लिए सिलिंडर पर छपे A, B, C और D जैसे अंग्रेजी के अक्षर साल के चार अलग-अलग तिमाहियों यानी महीनों के समूहों को दर्शाते हैं।
- इसमें A का मतलब मार्च, B का मतलब जून, C का मतलब सितंबर और D का मतलब दिसंबर महीना होता है।
4 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
अंकों से क्या समझें?
- अब अगर ध्यान से देखेंगे तो इन अक्षर के आगे लिखे दो अंकों का नंबर भी लिखा होता है, जो वर्ष को दर्शाता है जिसमें सिलिंडर की टेस्टिंग पूरी होनी होती है।
- उदाहरण के लिए, अगर किसी सिलिंडर पर डी-26 लिखा है, तो इसका मतलब है कि उसकी वैधता दिसंबर 2026 तक की है।
5 of 5
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट
- फोटो : Adobe Stock
एक्सपायर सिलिंडर मिलने पर क्या करें?
- अगर आपके घर आए सिलिंडर पर एक्सपायरी डेट निकल चुकी है या उसकी तारीख बहुत पास है, तो उसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें।
- तुरंत अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर या एजेंसी पर संपर्क करके उस सिलिंडर को बदलकर दूसरा नया और सुरक्षित सिलिंडर मंगवा लें।